होश में नहीं अचेत और बीमार मुख्यमंत्री नीतीश?, तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट, 'विजय होकर सम्राट बने भाजपा के गुंडे', अब बिहार में खून की नदियां बहा रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2025 16:55 IST2025-08-20T16:53:55+5:302025-08-20T16:55:18+5:30

पटना में भाई-बहन की हत्या, मधेपुरा में युवक की हत्या, कटिहार में किसान की हत्या, समस्तीपुर में महिला की हत्या, बांका में युवक की गोली मार हत्या की गई।

Tejashwi Yadav posted Unconscious sick Chief Minister nitish kumar not senses BJP goons smarat chodhary rivers blood flow in Bihar | होश में नहीं अचेत और बीमार मुख्यमंत्री नीतीश?, तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट, 'विजय होकर सम्राट बने भाजपा के गुंडे', अब बिहार में खून की नदियां बहा रहे

photo-lokmat

Highlightsअपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस की अपराध को रोकने की तमाम कोशिशों में नाकाम होती दिख रही है।पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयासरत है। 

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था का संकट गहराता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा और सत्ता संरक्षित अपराधियों के खिलाफ तीखे शब्दों में हमला बोला है। तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि हाल में हुई आपराधिक घटनाओं का आंकड़ा पेश कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेसुध और थके हुए मुख्यमंत्री करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 'विजय होकर सम्राट बने भाजपा के गुंडे', अब बिहार में खून की नदियां बहा रहे हैं।

अचेत और बीमार मुख्यमंत्री को होश ही नहीं है कि सत्ता संरक्षित अपराधी अब सीधे घर में घुसकर लोगों को मार रहे है। तेजस्वी यादव ने ताजा अपराध के आंकडे को शेयर करते हुए बताया कि पटना में भाई-बहन की हत्या, मधेपुरा में युवक की हत्या, कटिहार में किसान की हत्या, समस्तीपुर में महिला की हत्या, बांका में युवक की गोली मार हत्या की गई।

बेगूसराय में युवक की अपहरण बाद हत्या, भभुआ में ईंट-पत्थर से कूचकर युवक की हत्या, सीवान में 25 वर्षीय युवक की गला काटकर हत्या, पटना में डिलीवरी बॉय की घर में घुस गोलीमार हत्या, गोपालगंज में बेख़ौफ़ बदमाशों ने की युवक की हत्या, मोतिहारी में घर में घुसकर गोली मार महिला की हत्या, गोपालगंज में माफिया ने एक्साइज कान्स्टेबल की हत्या, पटना के बाढ़ में घर में सो रहे युवक की गोली मार हत्या, सीतामढ़ी में डबल मर्डर,2 युवकों की गोली मारकर हत्या और पटना में दिनदहाड़े 19 साल के युवक की गोली मार हत्या कर दी गई।

बता दें कि, तेजस्वी यादव लगातार क्राइम बुलिटेन जारी कर नीतीश सरकार को घेरते रहते हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने 15 अपराधिक घटनाओं का क्राइम बुलेटिन जारी किया है। बिहार में आपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की अपराध को रोकने की तमाम कोशिशों में नाकाम होती दिख रही है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रयासरत है। बावजूद इसके आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Web Title: Tejashwi Yadav posted Unconscious sick Chief Minister nitish kumar not senses BJP goons smarat chodhary rivers blood flow in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे