लाइव न्यूज़ :

तेजस्‍वी यादव का तंज, 'योगी पर कई केस फिर भी CM,अखिलेश पर तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं, फिर क्यों रोका?'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2019 18:51 IST

अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ मंगलवार (9 फरवरी) को झड़प हो गई। इस झड़प में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई छात्र और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने पूछा- एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है।सपा नेता विजमा यादव ने बताया कि पुलिस लाठी चार्ज में बदायूं से लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और करीब 15-20 छात्र घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के मुखिया अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार की कड़ी आलोचना की है। बिहार के पूर्व मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, जिस राज्य के मुख्यमंत्री के नाम इतने आपराधिक रिकॉर्ड हैं, वो ऐसी हरकत कर रहे हैं। 

अखिलेश यादव के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा,  ''देश के सबसे बड़े सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री को बिना लिखित आदेश रोकना लोकतंत्र की हत्या है। श्री अजय बिष्ट जी को पहले सोचना चाहिए कि उन पर अनेकों आपराधिक केस होने के बावजूद भी वो CM है फिर अखिलेश जी पर तो कोई आपराधिक केस भी नहीं है। अराजक लोग दूसरों के बारे में ख़ुद जैसा ही सोचते है।''

सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, सांसद धर्मेंद्र यादव समेत 15-20 छात्र नेता घायल 

अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध में समाजवादी छात्र संघ के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ मंगलवार (9 फरवरी) को झड़प हो गई। इस झड़प में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई छात्र और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल के मुताबिक, ''छात्र नेताओं और उनके समर्थक बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए आए थे। बाद में उन्होंने नारेबाजी और पथराव शुरू कर दिया जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया गया।''

पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में 2 सीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 50-60 प्रदर्शनकारी छात्रों को गिरफ्तार किया है और उन्हें पुलिस लाइन लाया गया है। उन्होंने बताया कि पथराव के कारण कई वाहनों के शीशे टूट गए। सपा नेता विजमा यादव ने बताया कि पुलिस लाठी चार्ज में बदायूं से लोकसभा सांसद धर्मेंद्र यादव और करीब 15-20 छात्र घायल हुए हैं।

अखिलेश यादव ने साधा सीएम योगी पर निशाना 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं कि मैं अराजकता और हिंसा फैलाने जा रहा था। मैं सन्यासी योगी से पूछना चाहता हूं कि अगर मेरे राजनीतिक जीवन में मेरे ऊपर एक भी धारा लगी हो तो बताएं।''

अखिलेश ने संवाददाताओं के सामने कुछ तख्तियां पेश करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री जी अपराधियों की तख्ती की बात बहुत करते हैं। मैं चाहता हूं कि उनकी तख्ती आज जरूर सामने आये। यह मुख्यमंत्री पर लगी धाराओं की तख्ती है। यह पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने खुद ही अपने मुकदमे वापस लिये हैं। आप चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में देखें तो यही धाराएं आपको दिखेंगी।'' 

टॅग्स :तेजस्वी यादवअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीआरजेडीबिहारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप