लाइव न्यूज़ :

अज्ञातवास के बाद पटना लौटे तेजस्वी यादव, लेकिन नहीं लिया सदन की कार्यवाही में हिस्सा, जानिए क्यों?

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2019 20:49 IST

तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी में उनकी मां राबड़ी देवी विधान परिषद में लगातार विपक्ष की आवाज को उठा रही हैं. वहीं, तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर लोजपा सांसद चिराग पासवान ने भी चुटकी ली है.

Open in App
ठळक मुद्देलगभग महीने भर के अज्ञातवास के बाद तेजस्वी यादव सोमवार को पटना पहुंचे थे।बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं।

लंबे अंतराल तक अज्ञातवास के बाद पटना लौटे बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सत्र की कार्यवाही के आज चौथे दिन (3 जुलाई) भी सत्र में भाग लेन नहीं पहुंचे. हालांकि, तेजस्वी यादव पटना में हैं, लेकिन सदन नहीं पहुंचे. ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल खडे़ हो रहे हैं कि आखिर किन कारणों से वह सदन में नहीं जा रहे हैं.

सदन की कार्यवाही में भाग लेने पहुंचे राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष आज भी सदन की कार्यवाही में शामिल नही हो सकेंगे. भाई वीरेंद्र के मुताबिक, तेजस्वी घुटने में दर्द की वजह से परेशान हैं और इन्हीं कारणों से वो सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि लगभग महीने भर के अज्ञातवास के बाद तेजस्वी यादव सोमवार को पटना पहुंचे थे, जिसके बाद से माना जा रहा था कि राजद नेता तेजस्वी यादव विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होंगे. तेजस्वी की गैरमौजूदगी में विपक्ष जहां सदन में कमजोर दिख रहा है. वहीं, विपक्ष के नेता की गैरमौजूदगी पर सत्ता पक्ष भी लगातार चुटकी ले रहा है. 

तेजस्वी ने अपनी वापसी को लेकर जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी थी. तेजस्वी यादव ने खुद ट्वीट कर बताया था कि वह एसीएल इंज्यूरी की वजह से परेशान हैं. लिगामेंट यानी एसीएल इंज्यूरी के कारण ही तेजस्वी को ज्यादा देर तक बैठने में परेशानी हो रही है. तेजस्वी की गैरमौजूदगी में उनकी मां राबड़ी देवी विधान परिषद में लगातार विपक्ष की आवाज को उठा रही हैं. वहीं, तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर लोजपा सांसद चिराग पासवान ने भी चुटकी ली है. चिराग़ ने तेजस्वी यादव से इस्तीफ़ा मांगते हुए कहा कि अगर वह नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं तो अपने पद से इस्तीफा दे दें.

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीराबड़ी देवीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया