लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी ने बेहद निजी समारोह में दिल्ली में शादी की, राजद ने पटना में जश्न मनाया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 21:54 IST

Open in App

पटना, नौ दिसंबर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव दिल्ली में एक बेहद निजी समारोह में अपने बचपन की दोस्त के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। तेजस्वी के विवाह की खबर मिलते ही पटना स्थित राजद मुख्यालय में बृहस्पतिवार को जमकर जश्न मनाया गया।

बत्तीस वर्षीय पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने दिल्ली के एक फार्म हाउस में अपने माता-पिता राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव, अपने आठ भाई-बहनों, परिवार के अन्य सदस्यों, करीबी रिश्तेदारों तथा समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव की उपस्थिति में रेचेल आइरिस के साथ आज विवाह किया।

रेचेल के संबंध में सिर्फ इतनी जानकारी उपलब्ध है कि वह हरियाणा के एक व्यावसायी की बेटी हैं और यह जोड़ा बचपन से एक-दूसरे को जानता है।

राजद विधायकों ने पार्टी के ट्विटर हैंडल पर तेजस्वी की शादी की तस्वीरें साझा करके उन्हें बधाई दी है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस खुशी में मिठाई बांटत हुए कहा, ‘‘हमारे नेता ने अपनी शादी में धूमधाम ना करके एक मिसाल कायम की है।’’

पत्रकारों के यह पूछने पर कि आखिरी समय तक शादी के बारे में जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई, सिंह ने कहा, ‘‘जरा सी भनक मिलने पर आप लोगों ने कल तूफान खड़ा कर दिया। सब कुछ बताने पर समारोह में भगदड़ मच जाती। तेजस्वी निश्चित रूप से ऐसा नहीं चाहते थे।’’

बुधवार को तेजस्वी के सगाई करने की सूचना सार्वजनिक होने के साथ ही राजद में खुशियों की लहर दौड़ गई थी।

तेजस्वी लालू-राबड़ी की नौ संतानों में आठवें और विवाह बंधन में बंधने वाले अंतिम हैं। हालांकि जिस सादगी के साथ उन्होंने विवाह किया, वह उनके अन्य भाई-बहनों की धूमधाम से हुई शादियों से बिल्कुल विपरीत था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी प्रसाद यादव के परिणय सूत्र में बंधने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि समाचारों के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष के आज दिल्ली में परिणय सूत्र में बंधने की उन्हें सूचना प्राप्त हुयी है, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़