लाइव न्यूज़ :

तेजस एक्सप्रेस का विरोध शुरू, हम बनिया और पूंजीपतियों की गाड़ी नहीं चलने देंगे, काली पट्टी बांधकर विरोध कियाः एनसीआरएमयू

By भाषा | Updated: October 5, 2019 14:52 IST

इलाहाबाद जंक्शन पर शुक्रवार शाम संगठन के पदाधिकारियों के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए शबीउल्लाह ने कहा, ‘‘रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने 150 जोड़ी गाड़ियों का निजीकरण करने की बात कही है। हम रेलकर्मी दिन रात 45-50 डिग्री सेल्सियस तापमान में काम करते हैं और हमें ही रेल सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘रेलकर्मी और उनका परिवार अब प्लेटफार्म पर अपनी गाड़ी आने का इंतजार करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रेलकर्मियों के साथ विश्वासघात किया है।

लखनऊ से नई दिल्ली के बीच शुक्रवार को शुरू हुई तेजस एक्सप्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करते हुए नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (एनसीआरएमयू) के क्षेत्रीय अध्यक्ष शबीउल्लाह ने कहा है कि रेल कर्मी पूंजीपतियों की गाड़ी का पुरजोर विरोध करेंगे।

यहां इलाहाबाद जंक्शन पर शुक्रवार शाम संगठन के पदाधिकारियों के साथ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए शबीउल्लाह ने कहा, ‘‘रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने 150 जोड़ी गाड़ियों का निजीकरण करने की बात कही है। हम रेलकर्मी दिन रात 45-50 डिग्री सेल्सियस तापमान में काम करते हैं और हमें ही रेल सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रेलकर्मी और उनका परिवार अब प्लेटफार्म पर अपनी गाड़ी आने का इंतजार करेगा। हम बनिया और पूंजीपतियों की गाड़ी नहीं चलने देंगे। हमने अखिल भारतीय स्तर पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रेलकर्मियों के साथ विश्वासघात किया है। उसने धारा 144 लगाकर रेलकर्मियों को स्टेशन में नहीं घुसने दिया।’’ शबीउल्लाह ने दावा किया कि सारी गाड़ियों को रोककर वंदे भारत एक्सप्रेस को निकाला जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके खिलाफ अधिकारी खुलकर बोल नहीं पाते क्योंकि उनको पदोन्नति की चाहत होती है लेकिन वे भी परेशान हैं।’’ उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन पूरी तरह से आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही है। 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय रेलउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों