लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप ने ट्वीट के जरिये नाम लिए बगैर तेजस्वी पर बोला तीखा हमला! कहा-'अंधेरा देख ले तेरा मुंह काला हो गया’

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2021 20:01 IST

तेजप्रताप यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजस्वी की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाने की बात कहकर सनसनी फैला दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देउप चुनाव के लिए प्रचारकों की लिस्ट में मां राबड़ी देवी और बहन का नाम नहीं होने पर बिफरे तेजप्रताप यादवइस लिस्ट में तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल नहीं किया गया है।तेजप्रताप ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को किनारे लगाने का आरोप लगाया।

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव अब आर-पार के मूड में आ गये हैं. इसके चलते लालू-राबडी परिवार में जारी घमासान और तीखा हो गया है. तेजप्रताप ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव का नाम लिए बगैर तीखा हमला बोला है. 

उन्होंने तेजस्वी पर मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को भी किनारे लगाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार की महिलायें उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी. 

बिहार विधानसभा उप चुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से खुद व मां-बहन का नाम गायब होने से बिफरे तेजप्रताप ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 'अंधेरा' कह संबोधित किया है और कहा है ’देख ले तेरा मुंह काला हो गया’. 

तेजप्रताप हालांकि सीधे तेजस्वी का नाम नहीं ले रहे हैं लेकिन वे किसे और क्यों कह रहे हैं ये स्पष्ट है. तेजप्रताप ने ट्वीट कर कर भावुक अंदाज में कविता के तौर पर लिखा है कि "ऐ अंधेरे देख ले मुंह तेरा काला हो गया. मां ने आंखें खोल दीं घर में उजाला हो गया… मेरा नाम रहता ना रहता मां और दीदी का नाम रहना चाहिए था… इस गलती के लिए बिहार की महिलाएं कभी माफ नहीं करेगीं, दशहरा में हम मां की ही अराधना करतें हैं ना जी.' 

यहां बता दें कि तेजप्रताप लगातार तेजस्वी की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बंधक बनाने की बात कहकर सनसनी फैला दी थी. उन्होंने कहा था कि पिता लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बना कर रखा गया है. वे पटना आना चाहते हैं, लेकिन आने नहीं दिया जा रहा है. 

इसके बाद भारी बवाल हुआ था. उल्लेखनीय है कि बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं. राजद ने उस उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इसमें तेजप्रताप यादव के साथ साथ राबडी देवी औऱ मीसा भारती का भी नाम नहीं है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहार समाचारआरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू