लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पेज बताता है तेजप्रताप पत्नी से धीरे-धीरे बनाने लगे थे दूरी - घर से दूर रहने के लिए करते थे ये काम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 6, 2018 09:48 IST

Tej Pratap Yadav - Aishwarya Rai Divorce: घर से दूरी बनाए रखने वाले तेजप्रताप ने फेसबुक लिखा, ''जब इश्क और क्रांति का अंजाम एक ही है तो रांझा बनने से अच्छा, भगत सिंह बन जाना है.'' लालू प्रसाद के परिवार को भले ही तेजप्रताप की पीड़ा का अहसास नहीं हुआ हो, लेकिन उन्होंने फेसबुक के जरिये अपनी पीड़ा बयां करते रहे.

Open in App

पटना, 06 नवंबर: तेजप्रताप यादव द्बारा अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ तलाक याचिका दाखिल किए जाने के बाद अब कई बातें सामने आ रही हैं. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे का फेसबुक पेज बताता है कि वह ऐश्वर्या से धीरे-धीरे दूरी बनाने लगे थे. उनकी जून-जुलाई की पोस्ट देखें तो वह कभी पटना में स्थाई रूप से ऐश्वर्या के साथ नहीं रहे.

वह कभी फतुहा, तो कभी अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ के गांव-गांव की खाक छानते रहे. भूख लगी तो सत्तू खा लिया और प्यास लगी तो कुएं का पानी पी लिया. दलितों के घर में खाना खाते हुए भी तस्वीरें खिंचवाईं. जरूरत महसूस हुई तो दलितों के टोले में ट्यूबवेल पर नहा भी लिया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान लालटेन लटकाकर साइकिल भी चला ली. कभी मथुरा-वृंदावन तो कभी कुरु क्षेत्र भ्रमण करते रहे. उनके फेसबुक पेज पर ये सारी तस्वीरें अपलोड हैं. इससे साफ है कि ऐश्वर्या से खटपट के बाद वह भटक रहे थे. पत्नी की चुभ रही बातों के बीच सुख-शांति की तलाश में वह पटना से दूर दौरे कर रहे थे. घर से दूरी बनाए रखने वाले तेजप्रताप ने फेसबुक लिखा, ''जब इश्क और क्रांति का अंजाम एक ही है तो रांझा बनने से अच्छा, भगत सिंह बन जाना है.'' लालू प्रसाद के परिवार को भले ही तेजप्रताप की पीड़ा का अहसास नहीं हुआ हो, लेकिन उन्होंने फेसबुक के जरिये अपनी पीड़ा बयां करते रहे. तलाक की अर्जी में भी तेजप्रताप ने इन बातों का उल्लेख किया है. हालांकि, शादी के शुरुआती दिनों में तेजप्रताप की मां राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को सुलक्षणी बहू बताया था. ऐश्वर्या को पाकर सभी गदगद थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद स्थिति बिगड़ने लगी.

... सारी तस्वीरें हटाईं : आलम यह है कि तेजप्रताप ने अब अपने फेसबुक पेज से ऐश्वर्या की सारी तस्वीरें हटा दी हैं, जैसे वह उन्हें जानते तक नहीं. वैसे, लालू प्रसाद के परिवार में तेजप्रताप की शादी के बाद जब पहली बार दुर्गा पूजा हो रही थी तो घर की बड़ी बहू ऐश्वर्या लापता थी. हालांकि उस समय परिवारवालों ने किसी को इसकी भनक नहीं लगने दी. तेजप्रताप के अदालत जाने के बाद अब सरेआम इस परिवार की अंदरुनी बातें सामने आने लगी हैं. स्थिति ऐसी है कि हर पल कोई न कोई नई बात सामने आ जाती है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLand-for-jobs-scam case: अदालत ने ज़मीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेज प्रताप यादव के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए

भारतLand for Job Case: दिल्ली पहुंचे लालू-राबड़ी, लैंड फॉर जॉब केस में होगी पेशी

भारतआपको लड्डू-मिठाई ही खाना है तो तेज प्रताप यादव जी के घर जाकर खा सकते हैं?, मंत्री लखेंद्र पासवान ने लालू यादव के बड़े बेटे को दी बधाई

भारतBihar: अनुष्का यादव बनी मां, आकाश यादव ने बेटी का नाम किया रिवील

भारतबिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर