लाइव न्यूज़ :

कुपवाड़ा में एक घर में विस्फोट में किशोरी की मौत, छह घायल

By भाषा | Updated: September 17, 2021 01:30 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 सितंबर जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक घर में हुए विस्फोट में 17 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई और छह अन्य व्यक्ति घायल हो गए। यह विस्फोट संभवत: ऐसे गोलों एवं ग्रेनेड में हुआ जो नहीं फटे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोलों एवं ग्रेनेड का कबाड़ घर में रखा हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि जिले के हंदवाड़ा इलाके के तारतपोरा में गुलाम अहमद वानी के घर में रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर विस्फोट हुआ।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कबाड़ में हुआ जिनमें नहीं फटे गोले एवं ग्रेनेड शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में शबनम वानी (17) की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हैं। ऐसा माना गया है कि सभी घायल घर के मालिक के ही परिवार के सदस्य हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'