लाइव न्यूज़ :

बलिया में घर की दीवार ढहने से किशोर की मौत, ऐसी ही एक अन्य घटना में छह लोग घायल

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:02 IST

Open in App

बलिया (उप्र) नौ अक्टूबर बलिया जिले के दो थाना क्षेत्रों में दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई तथा छह लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार उभांव थानाक्षेत्र के जमुआंव खामपुर गांव में शुक्रवार रात को हरिशंकर प्रजापति के परिवार के लोग सो रहे थे कि उसी बीच झोपड़ी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी और उसके मलबे में मनदीप दब गया। उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वह कक्षा नौ का छात्र था ।

पुलिस के मुताबिक चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में शनिवार तड़के तीन बजे तिलेश्वर राजभर के मकान की कच्ची दीवार अचानक गिर गयी। घर में सो रहे तिलेश्वर राजभर (40) , उनकी पत्नी रीता (35) , पुत्र कृष्णा (10) , पुत्री सोना (5) , कुसुम तथा पुत्र बजरंगी (तीन) मलबे में दब गए। उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के पहुंचे लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जिसमें रीता एवं कृष्णा की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब