लाइव न्यूज़ :

अश्लील तस्वीरें भेजने का दबाव बनाने के कारण प्रेमी से परेशान किशोरी ने की आत्महत्या: पुलिस

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:50 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल), पांच अप्रैल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 14 वर्षीय एक किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना बानरहाट पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को हुई।

उन्होंने बताया कि लड़की के धुपगुरी के एक युवक के साथ प्रेम संबंध थे और वह उस पर अश्लील तस्वीरें तथा वीडियो भेजने का दबाव बनाता था। लड़की के मना करने पर वह उसे संबंध खत्म करने की धमकी देता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की कथित तौर पर इस संबंध को लेकर काफी दबाव में थी और संदेह है कि उसने इस कारण ही आत्महत्या करने जैसा कदम उठाया।

उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार के शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच शुरू की गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

लड़की के पिता ने युवक को मौत की सजा देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब