ठळक मुद्देचाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने किया कमाल, चौथे अटेम्प्ट में AIR 152 हासिल
UPSC Result 2025 Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट आने के बाद देशभर से कई कहानियां सामने आ रही हैं। यूपी के संभल में रहने वाले देव डुडेजा की कहानी चर्चा में हैं, देव ने चौथे प्रयास में UPSC परीक्षा पास करते हुए ऑल इंडिया 152वीं रैंक हासिल की है। देव इससे पहले ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं और फिलहाल IRS की ट्रेनिंग कर रहे हैं। देव के पिता इंद्रमोहन डुडेजा चाय की दुकान चलाते हैं। देव ने साल 2018 में स्कूल से साइंस स्ट्रीम (PCM) में 12वीं पास की थी और पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया था।