लाइव न्यूज़ :

‘तौकते’ चक्रवात: गोवा में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण बिजली गुल

By भाषा | Updated: May 16, 2021 13:06 IST

Open in App

पणजी, 16 मई चक्रवात ‘तौकते’ की वजह से गोवा के कई हिस्सों में रविवार को तेज हवाएं चलीं तथा भारी बारिश हुई, जिस वजह से बिजली के खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैब्राल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेज हवाएं चलने के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए हैं जिस वजह से गोवा के अधिकतर इलाकों में बिजली चली गई है।

उन्होंने कहा, “ बिजली के सैकड़ों खंभे टूट गए हैं। बिजली की आपूर्ति करने वाली 33 केवी की कई हाई टेंशन तारें पेड़ों के गिरने की वजह से प्रभावित हुई हैं। पड़ोसी महाराष्ट्र से गोवा में बिजली की आपूर्ति करने वाली 220 केवी की लाइनें भी प्रभावित हुई हैं।’’

कैब्राल ने कहा कि ऊर्जा विभाग ने बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए अपने सभी कर्मियों को तैनात कर दिया है लेकिन तेज हवाओं के कारण बिजली सेवा बहाल करने के काम में बाधा आ रही है।

राज्य में दमकल एवं आपात सेवा के निदेशक अशोक मेमन ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में पेड़ गिरने और सड़कें बाधित होने की सैकड़ों कॉल आई हैं।

मेमन ने कहा, “ हमारे बल कल रात से सड़कों को साफ कराने और बिजली की लाइनों पर गिरे पड़ों को हटाने के लिए काम कर रहे हैं।”

राज्य की राजधानी पणजी के पास बमबोलिम में काक्रा गांव में मछुआरों को समंदर से वापस आते हुए देखा गया।

एक स्थानीय मछुआरे संजय पेरेरा ने दावा किया कि यह 1994 के बाद से सबसे बदतर चक्रवात है।

इस बीच अहमदाबाद में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ अगले 24 घंटे में तीव्र हो सकता है और इसके सोमवार शाम तक गुजरात के तट पर पहुंचने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि यह मंगलवार तड़के तक पोरबंदर और भावनगर जिले में महुवा के बीच राज्य के तट को पार सकता है।

उसने कहा कि ऊंची लहरों की वजह से कई तटीय जिलों में पानी भरने की आशंका है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ पिछले छह घंटे के दौरान पूर्वी मध्य अरब सागर से उत्तर की ओर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल