लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील झारखंड को पांच हजार ऑक्सीजन सिलेंडर देगा

By भाषा | Updated: May 28, 2021 18:40 IST

Open in App

रांची, 28 मई टाटा स्टील ने कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत तीन हजार ऑक्सीजन सिलेंडर संयुक्त अरब अमीरात से आयात कर झारखंड सरकार को प्रदान किये हैं और एक सप्ताह में दो हजार अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर आयात होकर झारखंड पहुंच जाएंगे जिनका उपयोग विभिन्न अस्पतालों में किया जायेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यालय की तरफ से ट्विटर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री की पहल पर टाटा स्टील द्वारा सीएसआर के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 3000 ऑक्सीजन सिलेंडर आयात किए गए हैं, जो राज्य में संक्रमण के संकट से निपटने के प्रयासों में सहायक होगा।

इसमें बताया गया कि एक सप्ताह में और 2000 सिलेंडर यूएई से आ जाएंगे। इसके बाद राज्य सरकार सभी 5000 सिलेंडरों को जरूरतमंदों के उपयोग हेतु विभिन्न अस्पतालों को सौंपेगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से बताया गया कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में राज्य सरकार को सहयोग करने के लिए विभिन्न संगठन, संस्थान और राज्यवासी लगातार सामने आ रहे हैं ।

इस सिलसिले में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डीपीएस, बोकारो के 1992 बैच के विद्यार्थियों ने एक हजार पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने डीपीएस बोकारो के पूर्व विद्यार्थियों को इस सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, “कोरोना से बचाव और संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है और इसमें आपका सहयोग खास मायने रखता है।” इस मौके पर डीपीएस बोकारो के 1992 बैच के विद्यार्थी और वर्तमान में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे भी मौजूद थे ।

इससे पूर्व हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पूरे देश के साथ झारखंड भी कोरोना महामारी की भयावह दूसरी लहर से अपने सीमित संसाधनों के साथ जूझ रहा है ऐसे में राज्य में कार्यरत विभिन्न कंपनियां अपने कार्य क्षेत्र में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण में मदद करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए