लाइव न्यूज़ :

सीओपी26 में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित लक्ष्य भारत के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण: सीएसई

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर सेंटर फार साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) ने मंगलवार को कहा कि ग्लासगो में सीओपी जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के लिए तय लक्ष्य की घोषण साहसी और महत्वाकांक्षी है, हालांकि इसे प्राप्त कर पाना बेहद चुनौतीपूर्ण है।

ब्रिटेन के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र सीओपी-26 के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है , ‘‘भारत 500 गीगा वाट गैर जीवाश्म ईंधन क्षमता 2030 तक हासिल करेगा। भारत 2030 तक अपनी ऊर्जा जरूरतों का 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा से प्राप्त करेगा। भारत अब से 2030 के बीच अनुमानित कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कटौती करेगा। भारत कार्बन की गहनता में 45 प्रतिशत तक कटौती करेगा और 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।’’

सीएसई की महानिदेशक सुनीता नारायण ने एक बयान में कहा, '' प्रधानमंत्री द्वारा घोषित भारत का राष्ट्रीय लक्ष्य साहसी और महत्वाकांक्षी है। हालांकि, इसे पाना भी काफी चुनौतीपूर्ण होगा। वास्तव में इन लक्ष्य की घोषणा करके भारत ना केवल अपनी बात पर चल रहा है बल्कि असल में चर्चा को आगे बढ़ा रहा है। साथ ही ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की तत्काल आवश्यकता को पहचान रहा है।''

सीएसई ने कहा कि ये महत्वाकांक्षी संकल्प विकसित दुनिया के लिए अपनी कार्रवाई को तेज करने की चुनौती हैं।

बयान के मुताबिक, '' वैश्विक उत्सर्जन में तुलनात्मक रूप से हमारे कम योगदान के मद्देनजर और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि हमारी अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और लाखों गरीब नागरिकों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की आवश्यकता है, हमें इस तरह की महत्वाकांक्षा संकल्प लेने की आवश्यकता नहीं थी। हालांकि, ये पहले से ही अमीर देशों के लिए अपनी कार्रवाई को तेज करने की एक चुनौती है। अब लापरवाही और टालमटोल का समय समाप्त हो चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित