लाइव न्यूज़ :

Tapi Bypolls Elections 2023: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने मारी बाजी, 5333 वोट से जीते, कांग्रेस को नागालैंड में झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 3, 2023 14:01 IST

Tapi Bypolls Elections 2023: नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने 5333 वोट से जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वांग्लेम कोन्याक को हार का सामना करना पड़ा। वांगपांग कोन्याक को 10053 वोट मिले। नोटा को 45 वोट हासिल हुआ है।

Tapi Bypolls Elections 2023: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 5 राज्य विधानसभा चुनाव के साथ ही नागालैंड के तापी विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव हुआ था। तापी सीट पर एनडीए ने बाजी मार ली है। नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के वांगपांग कोन्याक ने 5333 वोट से जीत हासिल की।

नगालैंड में सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार वांगपांग कोन्याक ने रविवार को मोन जिले की तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में विजय प्राप्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वांग्लेम कोन्याक को 5,333 मतों के अंतर से हराया।

उन्होंने बताया कि एनडीपीपी को इस सीट पर 10,053 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 4,720 मत मिले। उपचुनाव के लिए सात नवंबर को 96.25 प्रतिशत मतदान हुआ था। एनडीपीपी के विधायक नोके वांगनाओ का 28 अगस्त को निधन होने के बाद तापी विधानसभा सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गया था।

इस उपचुनाव में केवल दो उम्मीदवार खड़े हुए थे। वांगपांग कोन्याक एनडीपीपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस के संयुक्त उम्मीदवार थे। कांग्रेस के वांग्लेम कोन्याक को हार का सामना करना पड़ा। वांगपांग कोन्याक को 10053 वोट मिले। कांग्रेस के वांग्लेम कोन्याक को 4720 वोट मिले। नोटा को 45 वोट हासिल हुआ है।

 अगस्त में मौजूदा विधायक नोके वांगनाओ (87) के निधन के बाद मोन जिले के अंतर्गत 43-तापी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र खाली हो गया था। 10 बार के विधायक की संक्षिप्त बीमारी के बाद 28 अगस्त को दीमापुर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी।

फरवरी में नागालैंड विधानसभा चुनाव में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी मृत्यु तक समाज कल्याण विभाग के सलाहकार के रूप में कार्य किया। 

टॅग्स :उपचुनावनागालैंडनगालैंड विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?