लाइव न्यूज़ :

पासपोर्ट अफसर का ट्रांसफर कराने वाली तन्वी सेठ का पासपोर्ट हो सकता है रद्द

By भाषा | Updated: June 27, 2018 10:50 IST

दम्पती ने आरोप लगाया था कि पासपोर्ट सेवा अधिकारी विकास मिश्रा ने अनस से कहा कि वह हिन्दू धर्म अपना लें।

Open in App

लखनऊ, 27 जून: लखनऊ स्थित पासपोर्ट कार्यालय में एक अधिकारी पर बदसुलूकी का आरोप लगाने वाले हिन्दू-मुस्लिम दम्पती को पासपोर्ट जारी किये जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने आज अपनी रिपोर्ट सौंप दी।

पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि पासपोर्ट सेवा अधिकारी विकास मिश्रा पर बेजा टिप्पणियां करने का आरोप लगाने वाली आवेदक तन्वी सेठ पिछले एक साल से लखनऊ में नहीं रह रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने यहां संवाददाताओं को बताया ‘‘हमने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को अपनी रिपोर्ट दे दी है। तन्वी सेठ पिछले एक साल से लखनऊ में नहीं रह रही थीं। वह नोएडा में रहती हैं और वहीं कुछ काम करती हैं।‘‘ 

उन्होंने कहा कि पासपोर्ट जारी करने के लिए नियम है कि आवेदक उस पते पर एक साल से रह रहा हो, जहां का निवासी बताकर उसने आवेदन किया है।

मालूम हो कि मोहम्मद अनस और उनकी पत्नी तन्वी सेठ ने पिछले सप्ताह आरोप लगाया था कि वे गत 20 जून को पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गये थे। दम्पती ने आरोप लगाया था कि पासपोर्ट सेवा अधिकारी विकास मिश्रा ने अनस से कहा कि वह हिन्दू धर्म अपना लें। साथ ही उन्होंने तन्वी से सभी दस्तावेजों में अपना नाम बदलने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने आरोप लगाया था कि जब दोनों ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया तो अधिकारी उन पर चिल्लाने लगा। घटना के बाद दम्पती घर लौट आए थे और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। मामला तूल पकड़ने पर आरोपी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करके उसका तबादला गोरखपुर कर दिया गया था। उसके बाद अनस और तन्वी के पासपोर्ट जारी कर दिये गये थे।

अनस और तनवी ने 2007 में शादी की थी। उनकी छह साल की एक बेटी भी है और दोनों नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते हैं। अनस के मुताबिक तन्वी और उन्होंने 19 जून को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था और लखनऊ में पासपोर्ट सेवा केंद्र में उन्हें 20 जून को बुलाया गया था।

टॅग्स :पासपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew Baggage Rules: अब विदेश से ज्यादा सामान ला सकेंगे भारतीय, सरकार ने बढ़ाई लिमिट

भारतभारत ने अगली पीढ़ी के ई-पासपोर्ट जारी किए, सिक्योरिटी अप्रग्रेड पर डालिए एक नज़र

भारतPassport Verification Rules: पासपोर्ट वैरिफिकेशन कराने में कितने दिन का लगेगा समय? ज्यादा वक्त पर करें शिकायत

भारतE-Passport: UAE में भारतीयों को मिलेगा चिप-बेस्ड ई-पासपोर्ट, जानें कैसे करना होगा अप्लाई

भारतबिहार में फर्जी तरीके से 10 हजार लोगों ने किया पासपोर्ट बनवाने का प्रयास, पुलिस जांच के बाद रद्द किया गया आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल