लाइव न्यूज़ :

एआईसीसी ‘डेलीगेट’ सूची पर कांग्रेस सांसद चिदंबरम ने जताई नाखुशी, ट्वीट कर कहा-जब तक हम ‘खास नामांकन’ से दूरी नहीं बनाते...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2023 13:44 IST

दिल्ली से एआईसीसी के कुल 36 निर्वाचित सदस्य और 25 सहयोजित (को-ऑप्टेड) सदस्य हैं। मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, जनार्दन द्विवेदी और अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमेशा उन लोगों को पीछे छोड़ देगी जो वास्तव में योग्य हैं। के. टी. लक्ष्मी कंथन को शामिल करने की वकालत की गई थी।तमिलनाडु से एआईसीसी सदस्यों की सूची में कई पात्र नेताओं के शामिल नहीं होने का जिक्र किया गया था।

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के ‘डेलीगेट’ की सूची पर नाखुशी जताते हुए कहा कि जब तक पार्टी ‘‘खास नामांकन’’ से दूरी नहीं बनाती, वह हमेशा उन लोगों को पीछे छोड़ देगी जो वास्तव में योग्य हैं।

कार्ति चिदंबरम की यह टिप्पणी उस ट्वीट के जवाब में आई है, जिसमें एआईसीसी डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्य) की सूची में तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख के. टी. लक्ष्मी कंथन को शामिल करने की वकालत की गई थी।

कार्ति ने ट्वीट किया, ‘‘जब तक हम ‘‘खास नामांकन’’ से दूरी नहीं बनाते, हम वास्तविक रूप से योग्य लोगों को शामिल नहीं कर पाएंगे।’’ शिवगंगा से सांसद कार्ति ने एक ट्वीट को रीट्वीट भी किया जिसमें तमिलनाडु से एआईसीसी सदस्यों की सूची में कई पात्र नेताओं के शामिल नहीं होने का जिक्र किया गया था।

कांग्रेस ने दिल्ली से जुड़ी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट की सूची जारी कर दी है जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नाम शामिल हैं। इस सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश टाइटलर का नाम शामिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। टाइटलर का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच समिति की रिपोर्ट में शामिल है।

दिल्ली से एआईसीसी के कुल 36 निर्वाचित सदस्य और 25 सहयोजित (को-ऑप्टेड) सदस्य हैं। इनमें मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता जनार्दन द्विवेदी और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

टाइटलर के नाम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम दिखाता है कि उसके नेता राहुल गांधी जिन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ‘‘मोहब्बत की दुकान’’ की बात की थी, वास्तव में ‘‘नफरत की दुकान’’ खोल रहे हैं।

टॅग्स :कार्ति चिदंबरमकांग्रेसBJPपी चिदंबरमp chidambaram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम