लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 72.78 प्रतिशत मतदान हुआ : निर्वाचन आयोग

By भाषा | Updated: April 7, 2021 13:59 IST

Open in App

चेन्नई, सात अप्रैल तमिलनाडु में छह अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों पर 72.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन आयोग ने बुधवार को जिले के आधार पर मतदान के आंकड़े जारी किए। इसमें करुर में सबसे अधिक 83.92 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि चेन्नई में सबसे कम 59.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य में 6.28 करोड़ से अधिक मतदाता हैं।

अरियालुर, धर्मापुरी और कल्लाकुरुची में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि अन्य कई जिलों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

कई अर्ध-शहरी और ग्रामीण विधानसभा सीटों पर भी अच्छा-खासा मतदान हुआ। धर्मापुरी के पालकोड में सबसे अधिक 87.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद करुर के कुलीथलई में 86.15 और सलेम जिले के एडाप्पड्डी में 85.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी 2011 और 2016 में एडाप्पड्डी से जीतने के बाद एक बार फिर यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन कोलाथुर जबकि मक्कल निधि मय्यम प्रमुख कमल हासन कोयबंटूर दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं।

कोलाथुर और कोयंबटूर दक्षिण में क्रमश: 60.52 और 60.72 प्रतिशत मतदान हुआ।

तमिलनाडु में 37 विधानसभा सीटों पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जबकि करीब 130 सीटों पर 70 से 80 प्रतिशत मतदान हुआा।

चेन्नई के विल्लीवक्कम में सबसे कम 55.52 प्रतिशत मतदान हुआ।

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को चुनाव हुए। मतगणना दो मई को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'