लाइव न्यूज़ :

Tamil Nadu LS polls 2024: राधिका सरथकुमार के पास 53.45 करोड़ और विजया प्रभाकरन के पास 17.95 करोड़ रुपये की संपत्ति, नामांकन दाखिल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2024 13:36 IST

Tamil Nadu LS polls 2024: अभिनेत्री से नेता बनीं राधिका ने दक्षिणी लोकसभा क्षेत्र से चुनावी किस्मत आजमाने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्दे33.01 लाख रुपये नकद, 750 ग्राम सोना और पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं।अपनी ‘ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काची’ का भाजपा में विलय किया था। राधिका ‘रादान मीडिया वर्क्स इंडिया लिमिटेड’ की प्रबंध निदेशक हैं।

Tamil Nadu LS polls 2024: तमिलनाडु की विरुधुनगर सीट से उम्मीदवार- आर राधिका सरथकुमार और अभिनेता एवं नेता विजयकांत (देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम) के बेटे वी विजया प्रभाकरन ने अपने-अपने चुनावी हलफनामों में क्रमश: 53.45 करोड़ रुपये और 17.95 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। अभिनेत्री से नेता बनीं राधिका ने दक्षिणी लोकसभा क्षेत्र से चुनावी किस्मत आजमाने के लिए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

उनके पास 27,05,34,014 रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें 33.01 लाख रुपये नकद, 750 ग्राम सोना और पांच किलोग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं। राधिका अभिनेता एवं नेता आर सरथ कुमार की पत्नी हैं, जिन्होंने हाल में अपनी ‘ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काची’ का भाजपा में विलय किया था। राधिका ‘रादान मीडिया वर्क्स इंडिया लिमिटेड’ की प्रबंध निदेशक हैं।

राधिका (61) की अचल संपत्ति का मूल्य 26,40,00,000 रुपये है और उनके हलफनामे के अनुसार उनकी कुल देनदारियां 14.79 करोड़ रुपये हैं। विजया प्रभाकरन के पास 2.50 लाख रुपये नकद, 192 ग्राम सोना एवं 560 ग्राम चांदी है और उनकी चल संपत्ति का मूल्य 11,38,04,371.54 रुपये है। चुनावी राजनीति में पदार्पण कर रहे चेन्नई के 33 वर्षीय उम्मीदवार की अचल संपत्ति का मूल्य 6,57,55,000 रुपये है। उन पर कुल 12,80,78,587 रुपये की देनदारी है।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024Tamil NaduBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर