लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: आयकर विभाग की डीएमके विधायक के घर दूसरे दिन भी छापेमारी जारी, निजी फर्म से कथित संबंधों का आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 12:48 IST

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने विधायक के घर के पास बेरिकेड्स लगा दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में आयकर विभाग की छापेमारी डीएमके विधायक एमके मोहन के आवास पर छापेमारी जारी कथित निजी फर्म से संबंध होने के कारण हो रही कार्रवाई

चेन्नई: तमिलनाडु में आयकर विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की जा रही है। चेन्नई के अन्ना नगर में डीएमके के विधायक एमके मोहन के आवास पर मंगलवार को आयकर विभाग द्वारा तालाशी अभियान चलाया जा रहा है।

आयकर विभाग की ये कार्रवाई लगातार दूसरे दिन जारी है। जानकारी के अनुसार, निजी फर्म 'जी स्क्वायर' फर्म के साथ डीएमके के विधायक एमके मोहन के कथित संबंध का आरोप है जिसके तहत ये कार्रवाई की जा रही है। 

तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने विधायक के घर के पास बेरिकेड्स लगा दिए हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं, इससे पहले सोमवार को भी आयकर विभाग के अधिकारियों ने तमिलनाडु में तलाशी अभियान चलाया था।

इस दौरान आईटी अधिकारियों ने निजी रियल एस्टेट डेवलपर जी स्क्वायर के संबंध में तमिलनाडु में 50 से अधिक स्थानों पर छापा मारा। जानकारी के अनुसार, आईटी अधिकारियों ने राज्य नें करीब 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है। 

जी-स्क्वायर फर्म डीएमके की करीबी

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीएमके विधायक मोहन के बेटे रियल एस्टेट कंपनी के शेयर होल्डर हैं। निजी फर्म डीएमके के काफी करीबी मानी जाती है।

फर्म में कथित शेयर धारक कार्तिक अन्ना नदर डीएमके विधायक एमके मोहन का बेटा है। जिसके घर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है।

गौरतलब है कि छापेमारी के बीच डीएमके कार्यकर्ताओं के एक समूह ने डीएमके नेता के बेटे के घर पर आईटी की छापेमारी के बाद कल विरोध प्रदर्शन किया, जो फर्म का कथित शेयरधारक है। 

टॅग्स :डीएमकेTamil Naduआयकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष