लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु उपचुनाव: मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने इसे सच्चाई की जीत बताया, कहा-जनता ने डीएमके को नकारा

By भाषा | Updated: October 24, 2019 15:37 IST

द्रमुक ने अप्रैल में लोकसभा चुनाव और 22 विधानसभा सीटों पर हुए उपचनाव में लोगों से झूठे वादे किए थे। दरअसल इन चुनावों में मुख्य विपक्षी पार्टी 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत हासिल करने में सफल रही थी जबकि 22 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 13 सीट पर जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपलानीस्वामी ने 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए आरोप लगाया।पलानीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि लोगों को अब सच्चाई का पता चल गया है।

तमिलनाडु में विक्रवांदी और नांगुनेरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अन्नाद्रमुक जीत के करीब पुहंच गई है। इस मौके पर अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता और मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने इसे सच्चाई की जीत बताया है।

पलानीस्वामी ने 21 अक्टूबर को हुए उपचुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए आरोप लगाया कि द्रमुक ने अप्रैल में लोकसभा चुनाव और 22 विधानसभा सीटों पर हुए उपचनाव में लोगों से झूठे वादे किए थे। दरअसल इन चुनावों में मुख्य विपक्षी पार्टी 39 लोकसभा सीटों में से 38 पर जीत हासिल करने में सफल रही थी जबकि 22 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 13 सीट पर जीत हासिल की थी।

पलानीस्वामी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि लोगों को अब सच्चाई का पता चल गया है और उन्होंने इसलिए अब अन्नाद्रमुक को जीत दी है और यह सच्चाई की जीत है। उन्होंने इस ओर इशारा किया कि 2016 के विधानसभा चुनाव में विक्रवांदी पर द्रमुक ने और नांगुनेरी में कांग्रेस को जीत मिली थी। 

टॅग्स :चुनाव आयोगडीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारततृणमूल कांग्रेस कार्यालय में कैरम खेल रहे थे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तीन कर्मी, निर्वाचन आयोग ने किया निलंबित

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम