लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः डीएमके को वोट देना भाजपा को वोट देना, टीवीके प्रमुख विजय ने कहा-"द्रमुक परिवार" के साथ गुप्त सहमति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2025 17:42 IST

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: आरोप लगाया कि "द्रमुक परिवार" का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एक गुप्त सहमति है और इसलिए, द्रमुक को वोट देना भाजपा को वोट देना है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) "फासीवादी भाजपा शासन" के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेगा। "अम्मा का नाम जपने" के बावजूद पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे. जयललिता के आदर्शों को भूल गई है।तमिलनाडु के कल्याण के लिए है और टीवीके इस तरह का राजनीतिक रुख नहीं अपनाएगी।

नामक्कलः टीवीके प्रमुख विजय ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) को 2026 के विधानसभा चुनाव में वोट देना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देना होगा। उन्होंने साथ ही राज्य के मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक के भाजपा के साथ गठबंधन को ‘‘अनुचित और अवसरवादी’’ बताया। विजय ने पश्चिमी कोंगु क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि "द्रमुक परिवार" का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एक गुप्त सहमति है और इसलिए, द्रमुक को वोट देना भाजपा को वोट देना है।

उन्होंने दोहराया कि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) "फासीवादी भाजपा शासन" के साथ कभी कोई समझौता नहीं करेगा। तमिलनाडु के मुख्य विपक्षी दल ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) पर आरोप लगाया कि वह अक्सर "अम्मा का नाम जपने" के बावजूद पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे. जयललिता के आदर्शों को भूल गई है। उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने भाजपा के साथ ‘‘अनुचित और अनुपयुक्त गठबंधन’’ किया है और दावा करती है कि यह तमिलनाडु के कल्याण के लिए है और टीवीके इस तरह का राजनीतिक रुख नहीं अपनाएगी।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावडीएमकेBJPTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो