लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026ः 8 जून को मदुरै में रहेंगे अंमित शाह, चुनाव की तैयारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 05:16 IST

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: अमित शाह ने 11 अप्रैल 2025 को तमिलनाडु दौरे के दौरान भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच फिर गठबंधन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देTamil Nadu Assembly Elections 2026: आठ जून से द्रमुक शासन की उलटी गिनती शुरू हो रही है।Tamil Nadu Assembly Elections 2026: कारण है कि सत्तारूढ़ पार्टी इस दौरे से घबरा रही है।Tamil Nadu Assembly Elections 2026: भाजपा तमिलनाडु में और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगी।

चेन्नईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आगामी तमिलनाडु यात्रा का उद्देश्य राज्य में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करना और चुनावी रणनीति तैयार करना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा की वरिष्ठ नेता तमिलिसाई सौंदरराजन ने संवाददाताओं से कहा कि शाह आठ जून को मदुरै में रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके साथ (सौंदरराजन) कई नेता मदुरै जा रहे हैं। उन्होंने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी डर रही है कि भाजपा तमिलनाडु में और अधिक मजबूत होकर आगे बढ़ेगी।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, आठ जून को अमित शाह सबसे पहले मदुरै के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद वह पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे, चुनावी तैयारियों पर चर्चा करेंगे और “विभिन्न हितधारकों” के साथ बैठकें करेंगे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने बताया, “शाह की यात्रा हमारे कार्यकर्ताओं के लिए मनोबल बढ़ाने वाला एक बड़ा कदम होगी।

वह मंडल, जिला और राज्य स्तर के पदाधिकारियों से मिलेंगे और वर्ष 2026 में तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।” तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव अप्रैल-मई 2026 में होने हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या शाह की यात्रा के दौरान पीएमके (पट्टाली मक्कल काची) के साथ गठबंधन को लेकर कोई निर्णय होगा, नारायणन ने कहा कि इस यात्रा का उससे कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा, “शाह पार्टी के मंडल स्तर तक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका यह दौरा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संबंधित है।” भाजपा के प्रदेश महासचिव रामा श्रीनिवासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तमिल न्यूज चैनल को दिया गया एक वीडियो संदेश साझा किया।

वीडियो में कहा कि शाह की यात्रा के पीछे का “संदेश” यह है कि “आठ जून से द्रमुक शासन की उलटी गिनती शुरू हो रही है” और यही कारण है कि सत्तारूढ़ पार्टी इस दौरे से घबरा रही है। शाह ने 11 अप्रैल 2025 को तमिलनाडु दौरे के दौरान भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच फिर गठबंधन की घोषणा की थी।

टॅग्स :तमिलनाडु विधानसभा चुनावअमित शाहBJPडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?