लाइव न्यूज़ :

तालिबान ने गुरुद्वारे को नुकसान नहीं पहुंचाने की बात कही, लेकिन अब उनकी देखभाल कौन करेगा: सांसद

By भाषा | Updated: August 24, 2021 23:59 IST

Open in App

अफगान सिख सांसद नरेंद्र सिंह खालसा ने पूछा कि तालिबान ने कहा है कि वे अफगनिस्तान में गुरुद्वारों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे लेकिन जब इस युद्धग्रस्त देश से इस समुदाय के सभी लोग बाहर चले जाएंगे तो उनकी देखभाल कौन करेगा और सिख धार्मिक स्थलों और उनकी संपत्ति का क्या होगा? भारतीय वायु सेना के एक सैन्य विमान से रविवार को काबुल से यहां पहुंचे अफगान सांसद ने कहा कि अफगानिस्तान में सिख समुदाय के लिए यह सबसे ‘बुरा समय’ है। उन्होंने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में कभी 10 लाख सिख थे। अब केवल सैंकड़ों की संख्या में ही रह गए हैं और वे भी अब देश छोड़ रहे हैं।’’ खालसा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अब हमारे गुरुद्वारों का क्या होगा? यही बात हमें सबसे ज्यादा तकलीफ़ देती है। हालांकि, तालिबान ने कहा है कि वे उसे कोई नुक़सान नहीं पहुंचाएंगे।’’ सांसद के अनुसार, मौजूदा समय में अफगानिस्तान में करीब 72 गुरुद्वारे हैं। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक 16वीं शताब्दी की शुरुआत में अफगानिस्तान गए थे और वहां इसकी नींव रखी थी। खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में 1970 तक कम से कम दो लाख सिख और हिंदू थे। देश में अभी करीब 300 अफगान सिख और हिंदू हैं, जिनमें से कम से कम 60 को भारत लाया गया है। लोगों को निकालने की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू हुयी थी। इसके एक दिन पहले ही काबुल पर तालिबान कब्जा करने में सफल रहा। अफगान सांसद ने कहा, ‘‘ कुछ सांसद संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, तजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और अमेरिका चले गए। कुछ तालिबान में शामिल हो गए। करीब 30 अफगानिस्तान में रह गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा। कोई अनुमान नहीं लगा सकता। हम हमारे सम्मान की रक्षा करने भारत आए हैं। हम भारत को अपना घर बनाने की कोशिश करेंगे। हम वापस लौट पाएंगे या नहीं, कुछ …कहा नहीं जा सकता।’’ सोमवार को भारतीय वायु सेना के विमान से 44 अफगान सिखों सहित 78 लोगों को काबुल से दुशांबे ले जाया गया था। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि ये लोग एयर इंडिया की उड़ान से सुबह करीब 9.50 बजे (मंगलवार को) दिल्ली पहुंचे। यह फोरम विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय कर रहा है। चंडोक ने कहा कि लगभग 200 अफगान सिख और हिंदू अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने काबुल के करते परवान गुरुद्वारे में शरण ली हुई है, जो हवाई अड्डे के करीब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'