लाइव न्यूज़ :

हैजा के मामलों पर काबू पाने के लिए कदम उठाएं : शाह ने गांधीनगर के प्राधिकारियों से कहा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 17:28 IST

Open in App

अहमदाबाद, नौ जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने गुजरात के गांधीनगर जिले के अधिकारियों को हैजा के मामलों पर काबू पाने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। कलोल शहर में हैजा से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

गांधीनगर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले शाह ने ट्वीट किया, ‘‘गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले कलोल शहर के कुछ हिस्सों में हैजा के मामलों का पता चलाने के बाद मैंने गांधीनगर के जिलाधीश और स्वास्थ्य अधिकारी से आज टेलीफोन पर चर्चा की तथा उन्हें इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।’’

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संक्रमित लोगों के इलाज के लिए आवश्यक बंदोबस्त करने के लिए भी कहा गया है।

हैजा बैक्टीरिया से होने वाला एक रोग है जिसमें उल्टी - दस्त होते हैं और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इलाज समय पर न होने से हैजा जानलेवा हो जाता है।

गांधीनगर में जिला प्रशासन ने छह जुलाई को कलोल शहर में हैजा के पांच मामले मिलने के बाद उसे हैजा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया था।

मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी एम एच सोलंकी ने कहा कि अभी तक हैजा से कलोल शहर में पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 25 संदिग्ध मरीजों में उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हैं और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

सोलंकी ने कहा, ‘‘कलोल के निवासी पिछले डेढ़ महीने से दूषित पेयजल की शिकायत कर रहे हैं। भूजल पाइपलाइन के फटने के कारण ऐसा हुआ। कलोल नगर निगम ने उस स्थान की पहचान कर ली है और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम पहले ही शुरू हो गया है।’’

गौरतलब है कि खेड़ा जिले के नादियाद शहर को भी दो सप्ताह पहले हैजा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब