लाइव न्यूज़ :

सैयद शाहनवाज हुसैन ने साधा निशाना, 'महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तो उद्धव ठाकरे हैं पर सुपर मुख्यमंत्री का पद NCP के पास'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 18, 2020 07:34 IST

महाराष्ट्र में भीमा-कोरेगांव मामले की एनआईए से जांच से नाराज एनसीपी चीफ शरद पवार ने अब महाराष्ट्र सरकार की ओर से मामले की एसआईटी जांच कराने का फैसला ले लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी में महाराष्ट्र सरकार ने भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच NIA को सौंपे जाने का विरोध किया था। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी मंजूरी दे दी थी। शरद पवार ने सोमवार (17 फरवरी) को एनसीपी के सारे नेताओं की बैठक की।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे की सरकार पर निशाना साधा है। सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि उद्धव ठाकरे जी बस एक कठपुतली मुख्यमंत्री हैं और वह सारे काम राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के इशारे पर करते हैं। सैयद शाहनवाज हुसैन का ये बयान ऐसे वक्त आया है जब महाराष्ट्र में भीमा-कोरेगांव मामले की एनआईए से जांच को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हरी झंडी देने से एनसीपी नाराज चल रही है। 

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ''महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री तो उद्धव ठाकरे हैं परन्तु सुपर मुख्यमंत्री का पद NCP के पास है। वहां खाता न बही जो NCP और शरद पवार जी कहें वही महाराष्ट्र में सही। उद्धव ठाकरे जी को एक कठपुतली मुख्यमंत्री बनाकर रख दिया उनके सहयोगियों ने।'' 

महाराष्ट्र में भीमा-कोरेगांव मामले की एनआईए से जांच से नाराज एनसीपी चीफ शरद पवार ने अब महाराष्ट्र सरकार की ओर से मामले की एसआईटी जांच कराने का फैसला ले लिया है। जिसके बाद  केंद्र की ओर से भीमा कोरेगांव हिंसा केस की जांच NIA करेगी और राज्य सरकार की ओर से इस मामले की जांच SIT करेगी। 

जनवरी में महाराष्ट्र सरकार ने भीमा कोरेगांव हिंसा की जांच NIA को सौंपे जाने का विरोध किया था। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इसकी मंजूरी दे दी थी। इस पर शरद पवार नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद शरद पवार ने सोमवार (17 फरवरी) को एनसीपी के सारे नेताओं की बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि भीमा कोरेगांव मामले की राज्य सरकार की ओर से SIT जांच की जाएगी। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शरद पवारउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब