लाइव न्यूज़ :

भारत के ‘शुक्रयान’ को मिला स्वीडन का साथ, देगा विशेष वैज्ञानिक उपकरण

By भाषा | Updated: November 25, 2020 14:35 IST

भारत के 'शुक्रयान' अभियान के साथ स्वीडन भी जुड़ेगा। भारत में स्वीडन के राजदूत, क्लास मोलिन ने इसकी पुष्टि की है। अंतरिक्ष क्षेत्र में स्वीडन के साथ इसरो का ये दूसरा बड़ा सहयोग होगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो के शुक्र ग्रह ऑर्बिटर अभियान ‘शुक्रयान’ के साथ स्वीडन ने किया जुड़ने का फैसलास्वीडिश अंतरिक्ष भौतिकी संस्थान (आईआरएफ) की ओर से दी जाएगी भारत को मदद, स्वीडन के राजदूत ने की पुष्टि

बेंगलुरु: भारत के शुक्र ग्रह ऑर्बिटर अभियान ‘शुक्रयान’ के साथ स्वीडन ने जुड़ने का फैसला किया है जिसके तहत वह ग्रह पर खोज करने के लिए एक वैज्ञानिक उपकरण उपलब्ध कराएगा।

भारत में स्वीडन के राजदूत, क्लास मोलिन ने कहा कि इसमें स्वीडिश अंतरिक्ष भौतिकी संस्थान (आईआरएफ) भारत का सहयोग करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ आईआरएफ का यह दूसरा सहयोग है।

मोलिन ने कहा, “आईआरएफ उपग्रह उपकरण विनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (वीएनए) इस पर अध्ययन करेगा कि सूर्य से निकलने वाले आवेशित कण (शुक्र) ग्रह के वातावरण में कैसा व्यवहार दिखाते हैं।”

उन्होंने कहा, “शुक्र अभियान का तात्पर्य है कि आईआरएफ और इसरो के बीच सहयोग जारी रहेगा।”

स्वीडिश अधिकारियों के अनुसार वीएनए, आईआरएफ द्वारा विकसित नौवीं पीढ़ी का उपकरण है।

पहली पीढ़ी के उपकरण का नाम ‘सारा’ (एसआरए) था और उसका इस्तेमाल 2008-2009 के दौरान चंद्रयान-एक अभियान में किया गया था।

यह आईआरएफ और इसरो के बीच पहली सहयोगात्मक परियोजना थी।

मोलिन ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग का दायरा बहुत बड़ा है।

उन्होंने कहा कि इस दायरे में संस्थानों से लेकर तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :इसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?