पंजाब में आज से 'मान' की सरकार, भगवंत मान ने 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, कहा- हमें यहीं रहकर देश ठीक करना है
By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2022 13:59 IST2022-03-16T13:41:53+5:302022-03-16T13:59:58+5:30
खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने इस दौरान कहा, हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे।

पंजाब में आज से 'मान' की सरकार, भगवंत मान ने 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, कहा- हमें यहीं रहकर देश ठीक करना है
खटकर कलां: स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने राज्य के शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मान को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। मान ने पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। ऐसा पहली बार हुआ जब राजभवन के बजाय एक गांव में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई आप नेता मौजूद रहे। भगवंत मान की पूर्व पत्नी और उनके बच्चे भी समारोह में हिस्सा लिया।
खटकर कलां में पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने इस दौरान कहा, हमें यहां रहकर अपना देश ठीक करना है। दूसरे देशों में हमें धक्के नहीं खाने। यहीं रहकर काम करेंगे। खेती, रोजगार, व्यापार, स्कूल, अस्पताल कहानी बहुत उलझी पड़ी है। आप लोगों के साथ मिलकर इसे सुलझाना है।
यहां आने की एक खास वजह है। पहले शपथ ग्रहण राजमहलों में होते थे। अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है। जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है। वे हमारे दिल में बसे हैं: पंजाब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भगवंत मान pic.twitter.com/UBYXFr9IgG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022
मान ने अपने संबोधन में आगे कहा कि यहां आने की एक खास वजह है। पहले शपथ ग्रहण राजमहलों में होते थे। अब शपथ ग्रहण समारोह शहीदों के गांव आया है। जिन्होंने हमें ये देश दिया उन्हें याद तो करें, केवल 23 मार्च और 28 सितंबर को थोड़ी याद करना है। वे हमारे दिल में बसे हैं।
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल मॉडल का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि जैसे दिल्ली में लोग विदेशों से स्कूल देखने आते हैं, मोहल्ला क्लीनिक देखने आते हैं वैसे ही हम पंजाब में स्कूल और अस्पताल ऐसे बनाएंगे कि विदेशों से लोग यहां स्कूल और अस्पताल देखने आएंगे।
शपथ समारोह में पुरुष पीली पगड़ी पहने और महिलाएं पीले रंग के दुपट्टे ओढ़े नजर आईं। भगवंत मान (48) ने राज्य के लोगों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया था। मान ने कहा था कि उनके साथ पंजाब के तीन करोड़ लोग शपथ लेंगे। उन्होंने कहा था कि पूरा पंजाब, भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ लेगा। मान ने पंजाबी में ट्वीट किया, ‘‘ सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। भगत सिंह और बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां गांव में शपथ लेगा। ’’
#WATCH खटकर कलां: भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/mQcrLyCX1i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022
समारोह में पहुंचे पंजाबी गायक गुरदास मान ने कहा, "जो नई सरकार आम आदमी पार्टी की बनी है, उसमें लगता भी है कि सभी आम आदमी हैं। पार्टी आम है परन्तु विचार खास हैं। पंजाब खुशहाल हो, सुख शांति हो।" गौरतलब है कि आप ने पंजाब विधानसभा चुनावों में 117 में से 92 सीट जीतकर शानदार प्रदर्शन किया और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन एवं कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया।