लाइव न्यूज़ :

स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी मोदी को लिखा खत- 'निराश हूं तमाम अपीलों का आपने जवाब नहीं दिया'

By विनीत कुमार | Updated: December 14, 2019 14:35 IST

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बलात्कार पीड़िता को जलाने के दोषियों को तीस दिन के भीतर मौत की सजा देने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी को लिखा खतपिछले कई दिनों से अनशन पर बैठी हैं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल

पिछले 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर पीएम के महिलाओं पर अपराध के खिलाफ सख्त कदम उठाने को लेकर अपील पर जवाब नहीं देने पर निराशा जताई है। स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि पीएम मोदी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने से वे काफी निराश हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'आज सैकड़ों बेटियों और बहनों की जिंदगी बर्बाद हो रही है। मैं खुद आमरण अनशन पर हूं और बलात्कारियों की सजा के लिए एक तय रूपरेखा की मांग कर रहा हूं।'

स्वाति मालीवाल ने साथ ही लिखा, 'आज मेरे आमरण अनशन का 12वां दिन है। मैंने पहले ही दिन आपको चिट्ठी लिखी थी और तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। मैं इस बात से बहुत निराश हूं कि पूरे देश से मांग के बावजूद आपसे शायद ही कोई प्रतिक्रिया मिली है।'    

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर बलात्कार पीड़िता को जलाने के दोषियों को तीस दिन के भीतर मौत की सजा देने की मांग की थी। स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में प्रतिदिन अनेक जघन्य अपराध होने के बाद भी सरकार ‘गहरी नींद’ में है। उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से पीड़िता को 25 लाख रूपये का मुआवजा तत्काल देने की मांग की थी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए