लाइव न्यूज़ :

धर्म संसद: संतों का ऐलान, 21 फरवरी से बनेगा राम मंदिर, सुप्रीम कोर्ट और पीएम मोदी की हुई आलोचना

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 30, 2019 20:12 IST

सुप्रीम कोर्ट के रवैये से धर्म संसद के संत काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा,  'कुत्ते तक को तत्काल न्याय दिलाने वाले राम के देश में रामजन्मभूमि के मुकदमे को न्याय नहीं मिल रहा है।'

Open in App

प्रयागराज( इलाहाबाद का बदला हुआ नाम ) में जारी संतों की धर्म संसद में ऐलान राम मंदिर को लेकर ऐलान किया गया है। संत समाज ने कहा है कि फरवरी में वह प्रयागराज से अयोध्या के लिए कूच करेंगे। 'परमधर्म संसद' की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राम मंदिर के निर्माण के लिए 21 फरवरी की तारीक का ऐलान किया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट के रवैये से धर्म संसद के संत काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा,  'कुत्ते तक को तत्काल न्याय दिलाने वाले राम के देश में रामजन्मभूमि के मुकदमे को न्याय नहीं मिल रहा है।' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी जिक्र करते हुए संतों ने कहा- पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केन्द्र सरकार के हिस्से में जो काम होगा, उसमें वह बिल्कुल भी देरी नहीं करेंगे। लेकिन पीएम मोदी अपने इसे वादे पर बिल्कुल खड़े नहीं उतरे हैं। 

संतों ने कहा- मोदी सरकार ने रामजन्मभूमि विवाद की न्याय प्रक्रिया में हस्तक्षेप करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करवाई है, जिसमें गैर-विवादित जमीन को उसके मालिकों को लौटाने की बात कही गई है। बता दें कि याचिका में कहा गया है कि 48 एकड़ भूमि रामजन्मभूमि न्यास की है जबकि सच्चाई यह है कि एक एकड़ भूमि के अलावा सारी जमीन उत्तर प्रदेश सरकार की है, जो रामायण पार्क के लिए अधिगृहीत की गई थी।' 

टॅग्स :राम मंदिरनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब