लाइव न्यूज़ :

टीकरी बॉर्डर पर किसानों का समर्थन करने के लिए स्वरा, रब्बी शेरगिल व अन्य ने कंसर्ट में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: January 9, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कई कलाकारों ने केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शनिवार को टीकरी बॉर्डर पर एक कंसर्ट में हिस्सा लिया।

भास्कर के अलावा रब्बी शेरगिल, हरभजन मान, आर्य बब्बर, जैजी बैंस, नूर चाहल और गुरप्रीत सैनी भी किसानों के लिए आयोजित कंसर्ट में शामिल हुए। इसका आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच पर किया गया।

प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए भास्कर ने कहा, ‘‘मैं यहां कलाकार के तौर पर आई हूं और देश के नागरिक के तौर पर उन लोगों का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो शहरों में पले-बढ़े लेकिन कभी गांव नहीं गए।’’

भास्कर ने कहा कि सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई देश के हर नागरिक की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरे देश की तरफ से आप सभी का धन्यवाद करती हूं कि हमारी लड़ाई को इस प्रदर्शन के माध्यम से लड़ रहे हैं। मुझे आज शर्म आ रही है कि हमारा समाज और देश ऐसा हो गया है, जहां बुजुर्गों की देखभाल करने के बजाए हमने उन्हें इतनी ठंड में सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इतने बेशर्म और अहंकारी हो गए हैं कि इन लोगों के दर्द का हमें अहसास नहीं होता। अगर देश हमारी मां है, तो किसान पिता हैं क्योंकि वे हमें भोजन मुहैया कराते हैं।’’

प्रदर्शन के उद्देश्यों पर सवाल उठाने वाले लोगों पर प्रहार करते हुए भास्कर ने कहा कि ऐसे लोग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘‘गलत आरोप’’ लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वे हर दिन आपको गाली दे रहे हैं और लोगों को आपके खिलाफ भड़का रहे हैं। मैं आप सबसे इन लोगों की तरफ से माफी मांगती हूं।’’

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर डटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग