लाइव न्यूज़ :

अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे स्वामी अग्निवेश के साथ धक्कामुक्की

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2018 15:25 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को अग्निवेश के साथ धक्का मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। 

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्त: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश के साथ शुक्रवार को बीजेपी कार्यालय के पास कथित तौर पर धक्का मुक्की की गई। जिसके बाद वह बिना श्रद्धांजलि दिए ही वापस लौट आए।सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ लोगों को 79 वर्षीय अग्निवेश के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। अग्निवेश ने संवाददाताओं से कहा,' अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने बीजेपी मुख्यालय जाते समय मुझ पर हमला किया गया। करीब 20-30 बीजेपी कार्यकर्ता आए और मुझे घेरकर धक्का-मुक्की करने लगे। मेरी पगड़ी गिर गयी और उन्होंने मुझे देशद्रोही कहना शुरू कर दिया।' उन्होंने कहा, 'उन लोगों ने मुझे विष्णु दिगंबर चौराहे की ओर धक्का देना शुरू कर दिया और मेरे साथ गालीगलौच की। वहां कुछ पुलिस वाले खड़े थे लेकिन कुछ महिलाओं समेत ये लोग हाथों में जूते चप्पल लेकर मुझे अपशब्द बोलते रहे।'

स्वामी अग्निवेश ने दावा किया कि उन्होंने बीजेपी कार्यालय जाने से पहले पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन को इसकी जानकारी दी थी। वह मारपीट के मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा, 'पुलिस ने अभी तक मुझसे संपर्क नहीं किया है। मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराउंगा। मुझ पर पहले भी हमला किया गया था और इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। हिंसा और असहिष्णुता का माहौल है।’’ बता दें कि जुलाई 2018 को भी झारखंड के पाकुड़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की थी। उनके कपड़े फाड़ दिए गए थे। अग्निवेश ने आरोप लगाया था कि उन पर हमला करने वाले लोग बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता थे। हालांकि झारखंड भाजपा ने इस मामले में पार्टी के कार्यकर्ताओं का हाथ होने से इनकार कर दिया था। 

(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos