लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी जागरण मंच ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक पर संसदीय समिति को संशोधन के सुझाव दिए

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई आरएसएस से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक में कुछ ऐसे संशोधनों का सुझाव देते हुए संसदीय समिति को ज्ञापन सौंपा है जिनसे ‘आत्मनिर्भर भारत’ के ‘राष्ट्रीय उद्देश्य’ को हासिल करने में मदद मिल सकती है।

कृषि संबंधी संसद की स्थायी समिति ‘कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020’ पर विचार कर रही है। इस विधेयक को पिछले साल 23 मार्च को राज्यसभा में पेश किय गया था और फिर इसे संसदीय समिति के पास भेज दिया गया था।

एसजेएम के सह-संयोजक अश्वनी महाजन ने एक बयान में कहा, ‘‘समिति ने इस विधेयक को लेकर सभी संबंधित पक्षों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। स्वदेशी जागरण मंच ने समिति को अपना ज्ञापन सौंपा है।

एसजेएम ने विधेयक में ‘कमियों’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें घरेलू विनिर्माण क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ‘पर्याप्त प्रावधान’ नहीं हैं।

उसने दावा किया, ‘‘इस विधेयक ऐसे कई प्रावधान हैं जो आयातकों और निर्यातकों के हितों को बढ़ावा देते हैं।’’

एसजेएम ने कहा कि घेरलू विनिर्माताओं के हितों की रक्षा होनी चाहिए और इसके लिए विधेयक में कड़े प्रावधान होने चाहिए।

पिछले साल फरवरी में कैंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य किसानों को सुरक्षित एवं प्रभावी कीटनाशक उपलब्ध कराना है जो फसलों की दृष्टि से सुरक्षित एवं प्रभावी हो। विधेयक में किसानों को नकली और अनधिकृत कीटनाशक से बचाने के उपाय किये गये हैं। विधेयक के मुताबिक अगर कोई मिलावटी कीटनाशक और बिना पंजीकरण वाला कीटनाशक बेचता है तब उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है और आपराधिक मामला भी चलाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब