लाइव न्यूज़ :

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्र की मौत पर बोले सुवेंदु अधिकारी- बहुराज्यीय हो गया है मामला, CBI-NIA के लिए उपयुक्त

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2023 11:31 IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में एक छात्र की मौत से संबंधित मामला अब बहु-राज्य बन गया है और केंद्रीय जांच ब्यूरो और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के लिए उपयुक्त है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने कहा कि कश्मीर के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया और उसके आवासीय प्रमाणपत्र की स्थिति के बारे में पूछा गया।मृतक छात्र बंगाली (ऑनर्स) विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।वह बुधवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ए2 छात्रावास की इमारत से कथित तौर पर गिर गया।

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि जादवपुर विश्वविद्यालय में एक छात्र की मौत से संबंधित मामला अब बहु-राज्य बन गया है और केंद्रीय जांच ब्यूरो और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के लिए उपयुक्त है। उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर के एक लड़के को गिरफ्तार किया गया और उसके आवासीय प्रमाणपत्र की स्थिति के बारे में पूछा गया।

जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र की मौत पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "आज कश्मीर से एक लड़के को गिरफ्तार किया गया। उसे आवासीय प्रमाण पत्र किसने जारी किया? उन्हें ओबीसी ए प्रमाणपत्र कैसे मिला?...मामला अब बहु-राज्य बन गया है इसलिए यह सीबीआई और एनआईए के लिए उपयुक्त मामला है।"

बता दें कि कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के एक छात्र की मुख्य छात्रावास के दूसरे माले की बालकनी से कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई।  पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र बंगाली (ऑनर्स) विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। वह बुधवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ए2 छात्रावास की इमारत से कथित तौर पर गिर गया।

 एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "उसे (छात्र) काफी चोटें आईं और उपचार के लिए केपीसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सुबह चार बजकर 30 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया।" उन्होंने बताया कि युवक नादिया जिले में हंसखाली के बगुला का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि प्रथम वर्ष की कक्षाएं दो दिन पहले ही शुरू हुई थीं।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीएनआईएसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?