लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन रद्द: स्पीकर

By भाषा | Updated: March 5, 2021 14:53 IST

Open in App

शिमला, पांच मार्च हिमाचल प्रदेश विधानसभा से कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने यह जानकारी दी।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कथित तौर पर हाथापाई करने के मामले में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के विधायकों हर्ष वर्धन चौहान, सत्यपाल रायजादा, सुंदर सिंह तथा विनय कुमार को 26 फरवरी को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों का निलंबन रद्द करने का एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसे सदन में आमराय से पारित कर दिया गया।

विधानसभा में शनिवार को 2021-22 के लिए पेश किए जाने वाले बजट से ठीक एक दिन पहले पांचों विधायकों का निलंबन रद्द कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब