लाइव न्यूज़ :

सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि: PM मोदी सहित बीजेपी नेताओं ने किया नमन; इमोशनल हुए उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू, कही ये बात

By स्वाति सिंह | Updated: August 6, 2020 14:16 IST

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज पहली पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने सुषमा स्वराज को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की आज पहली पुण्यतिथि हैप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने सुषमा स्वराज को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली:  उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने गुरुवार को बीजेपी की दिवंगत दिग्गज नेता ओर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।उपराष्ट्रपति ने कहा, 'सुषमा जी हमारे परिवार की सदस्य थीं। जब हम पहली बार नई दिल्ली आए थे तब हम सलाह और मदद के लिए उनकी ओर रुख करते थे। वह एक अद्भुत इंसान थी, जो किसी भी अनुरोध या समाधान के लिए अपनी प्रतिक्रियाओं में तत्पर थी।'

बता दें कि रक्षा बंधन के मौके पर भी उपराष्ट्रपति ने सुषमा स्वराज की याद में ट्वीट किया था।

6 अगस्त 2019 सुषमा स्वराज ने ली आखिरी सांस 

मालूम हो कि पिछले साल जिस दिन संसद में अनुच्छेद 370 को हटाया गया उसी शाम को सुषमा स्वराज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। जिसके बाद 67 साल की उम्र में 6 अगस्त 2019 को सुषमा स्वराज ने अंतिम सांस ली। खराब तबीयत के कारण ही सुषमा स्वराज ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, यही कारण रहा कि वो सरकार का हिस्सा भी नहीं बनी थीं।

बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के काम को सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा गया। वो एक ट्वीट पर भी बाहर फंसे किसी भारतीय की मदद का आदेश देती थीं, जिसने लोगों के बीच उनको प्रसिद्ध कर दिया।

 

टॅग्स :सुषमा स्वराजनरेंद्र मोदीएम. वेकैंया नायडूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत