यूपी CM योगी ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, कहा-उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की थीं जानकार

By भाषा | Published: August 7, 2019 12:43 AM2019-08-07T00:43:57+5:302019-08-07T00:43:57+5:30

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन हो गया। मंगलवार को ही उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

sushma swaraj passes away: UP CM Yogi mourns Sushma Swaraj's death | यूपी CM योगी ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, कहा-उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की थीं जानकार

यूपी CM योगी ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, कहा-उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की थीं जानकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज रात यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थीं। वह उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली की जानकार थीं। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करती थीं। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंत्री के रूप में स्वराज की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के तौर पर उन्होंने विदेशों में भारत के नागरिकों को तेजी से मदद और राहत उपलब्ध कराने का अविस्मरणीय कार्य किया था। उनके निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए सुषमा स्वराज के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

Web Title: sushma swaraj passes away: UP CM Yogi mourns Sushma Swaraj's death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे