सुषमा स्वराज के निधन से शोक में डूबा देश, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

By आदित्य द्विवेदी | Published: August 7, 2019 12:20 AM2019-08-07T00:20:38+5:302019-08-07T00:20:38+5:30

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर नेता और जनता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Sushma Swaraj Death Social Media reactions facebook twitter | सुषमा स्वराज के निधन से शोक में डूबा देश, सोशल मीडिया पर लोगों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

सुषमा स्वराज के निधन से पूरे देश में शोक की लहर (फाइल फोटो)

Highlightsस्वराज के एम्स में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित अनेक वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। 2016 में उनका गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात साढ़े नौ बजे से 10 बजे के बीच अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। स्वराज के एम्स में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सहित अनेक वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

समाजवादी पार्टी मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताते हुए लिखा, 'दुखद! श्रीमती सुषमा स्वराज जी का निधन अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को शक्ति दे। कुशल नेतृत्व एवं उत्कर्ष कार्यकुशलता के लिए सुषमा जी हमेशा स्मरणीय रहेंगी।शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि!'

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, 'श्रीमती सुषमा स्वराज जी के दुखद निधन से मुझे गहरा आघात लगा है। उन्होंने हमेशा मुझे बड़ी बहन का स्नेह दिया और संगठनात्मक सलाह देकर राजनीतिक अभिभावक का फ़र्ज़ निभाया। भारतीय राजनीति में मज़बूत विपक्षी और पूर्व विदेश मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा।'

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सुषमा स्वराज का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, 'सुषमा जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख पहुंचा है, यह बहुत पीड़ा देने वाला समाचार है। उनका ऐसे चले जाना स्वीकार नही कर पा रहा हूँ। ईश्वर उन्हें मोक्ष प्रदान करें व उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ये खबर सुनकर उन्हें बहुत बड़ा धक्का लगा है।

जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने मंगलवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी। स्वराज ने ट्वीट किया था,‘‘नरेन्द्र मोदी जी- धन्यवाद प्रधानमंत्री । आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी।’’ 

गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। 

Web Title: Sushma Swaraj Death Social Media reactions facebook twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे