लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कहा, 'नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करके कभी भाजपा को हरा नहीं पाएंगे'

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2022 17:21 IST

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि वो जिस मिशन में लगे हुए उसमें केसीआर, शरद पावर और ममता बनर्जी जैसे कई नेता फेल हो चुके हैं। इसलिए नीतीश जी का भी फेल होना भी तय है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार भाजपा को हराने वाले जिस मिशन में लगे हुए हैं, वो कभी सफल नहीं हो पाएंगे जिन राजद नेताओं पर वो भ्रष्टाचार का आरोप लगाते थे, आज उन्हीं के साथ सरकार चला रहे हैंनीतीश कुमार पर कोई भरोसा नहीं करता है क्योंकि कभी वो कभी भाजपा को गाली देते हैं तो कभी राजद को

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर 2013 का वह बयान याद दिलाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ”मर जाऊंगा पर भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा।”

उन्होंने नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा सुशील मोदी ने कहा इस मिशन में तो केसीआर, शरद पावर और ममता बनर्जी जैसे कई नेता फेल हो गये। इसलिए नीतीश जी का भी फेल होना स्वाभाविक है।गे तो ऐसा कभी नहीं होगा।

सुशील मोदी ने कहा इस मिशन में तो केसीआर, शरद पावर और ममता बनर्जी जैसे कई नेता फेल हो गये। इसलिए नीतीश जी का भी फेल होना स्वाभाविक है। कोई कितना बी प्रयास कर ले वो भी नरेन्द्र मोदी का मुकाबला नहीं सकता है।

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार कह रहे हैं कि भाजपा के साथ समझौत कर बहुत बड़ी गलती की। नीतीश जी मैं आपको याद दिलाना चाहूंगा कि 2013 में जब आपने भाजपा से गठबंधन तोड़ा था। उस वक्त आपने क्या कहा था? संघ मुक्त भारत की बात कही थी आपने। आपने कहा था मिट्टी में मिल जाऊंगा, लेकिन संघ और भाजपा से हाथ नहीं मिलाऊंगा। फिर 3 साल के बाद क्यों हाथ मिला लिया?"

सुशील मोदी ने आगे कहा कि उसके 17 महीने बाद जब आपने राजद से हाथ मिला लिया, तो क्या कहा आपने? जिन राजद के नेताओं पर आप भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे। उनके बारे में आपको सफाई देनी चाहिए।" 

आपने कहा था, "मेरी अंतर आत्मा स्वीकार नहीं करती की मैं ऐसे लोगों के साथ गठबंधन में रहूं और आपने यह भी बयान दिया कि बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई किए जाने के मैं पक्ष में हूं और आज जिन लोगों की बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई हो रही है, उन्हीं के साथ सरकार चला रहे हैं?”

आप ने ऐसे लोगों की संपत्ति जांच को भी सही बताया था। मोदी ने कहा नीतीश कुमार आप कभी भाजपा को गाली देते हैं तो कभी राजद को। कभी जीतन राम मांझी को कुर्सी पर बिठा देते हैं तो कभी उन्हें हटा देते हैं। कहते है गलती हो गई। नीतीश कुमार आप गलती करते रहें और बिहार की जनता भोगती रहे? मोदी ने कहा नीतीश कुमार से राज्य की जनता ऊब चुकी है और इन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकती। आप तो गिरगिट से भी ज्यादा रंग बदलते हैं। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे