Coronavirus: दूसरे राज्यों से बिहार लौट रहे लोगों के लिए राज्य सरकार ने कसी कमर, सुशील मोदी बोले- ब्लॉक मुख्यालयों में करेंगे क्वारंटाइन

By मनाली रस्तोगी | Published: May 2, 2020 11:42 AM2020-05-02T11:42:34+5:302020-05-02T11:42:34+5:30

दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों को क्वारंटाइन के लिए ब्लॉक मुख्यालयों में रखा जाएगा, जहां उन्हें सारी जरुरी चीजें मिलेंगी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ये घोषणा की है।

Sushil Kumar Modi says block headquarters will be quarantine centers | Coronavirus: दूसरे राज्यों से बिहार लौट रहे लोगों के लिए राज्य सरकार ने कसी कमर, सुशील मोदी बोले- ब्लॉक मुख्यालयों में करेंगे क्वारंटाइन

ब्लॉक मुख्यालयों को बनाया जा रहा संगरोध केंद्र (फाइल फोटो)

Highlightsकेंद्र सरकार ने सभी राज्यों में फंसे प्रवासियों की वापसी के इजाजत इसी हफ्ते दिए हैंसुशील मोदी ने लोगों को वापस लाने के लिए कुछ विशेष ट्रेनें चलाये जाने की मांग भी रखी थी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा है कि ब्लॉक मुख्यालयों को विभिन्न राज्यों से प्रदेश लौच रहे लोगों के लिए क्वारंटाइन केंद्र बनाया जा रहा है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को 21 दिनों तक ब्लॉक मुख्यालयों में क्वारंटाइन कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें खाने के लिए बर्तन, नहाने के लिए कुछ जरुरी सामान और गमछे दिए जाएंगे।

दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से इजाजत मिलने के बाद देश भर में विभिन्न राज्यों में फंसे मजदूर और छात्रों को अपने प्रदेश लौटाने की कोशिश तमाम राज्य सरकारें करने लगी ही। कई जगहों से चरणबद्ध तरीके से प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन भी शुरू किये जा रहे हैं।

इससे पहले सुशील मोदी ने केंद्र सरकार से अपील की थी कि इन लोगों को वापस लाने के लिए कुछ विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। मोदी ने इसी मुद्दे को लेकर एक ट्वीट भी किया था। 

वहीं, शुक्रवार (1 मई) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार आने को लेकर एक बैठक की थी। इस बैठक के दौरान सीएम ने बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों के बिहार आने की संभावना को देखते हुए प्रखण्ड एवं पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर पर पूरी तैयारी रखने और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। 

Web Title: Sushil Kumar Modi says block headquarters will be quarantine centers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे