लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी ने कहा-कम पढ़े लिखे लोगों के होते हैं बहुत ज्यादा बच्चे, समाधान के लिए दिया ये फार्मूला

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 15, 2019 22:42 IST

सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है। अगर परिवार की संख्या घटाना है तो शिक्षित कर दीजिए। कोई परिवार नियोजन की जरूरत नहीं है।

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार (15 जनवरी) को एक अजीबो-गरीब बयान दिया है, जिसमें उन्होंने परिवार की संख्या घटाने का तरीका बताया है, जिसके मुताबिक लोगों को शिक्षित करने की जरूर बताई और कहा है कि इसके बाद फिर परिवार नियोजन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि शिक्षा हर समस्या का समाधान है। अगर परिवार की संख्या घटाना है तो शिक्षित कर दीजिए। कोई परिवार नियोजन की जरूरत नहीं है। जो पढ़े लिखे लोग हैं, उनके बच्चे कम होते हैं, और जो कम पढ़े लिखे लोग हैं उनके बच्चे बहुत ज्यादा होते हैं। इधर, मंगलवार को ही एक निजी चैनल के कार्यक्रम में सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें एहसान फरामोश करार दिया। दरअसल, कार्यक्रम में सिन्हा ने नरेन्द्र मोदी को फर्जी चाय वाला बताया था. इसके एक दिन पहले ही उन्होंने नरेन्द्र मोदी को भिखारी बताया था. 

एबीपी के 'बिहार सम्मलेन' कार्यक्रम में जब सुशील मोदी से शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जितना भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उतना और कहीं नहीं मिलता। लेकिन, फिर भी वो लगातार पार्टी विरोधी काम में लगे हुए हैं। नरेन्द्र मोदी पिछले पांच साल में केवल उनके बेटे की शादी में गए। 

यही नहीं उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा पर उन्होंने भ्रष्टाचारी लालू यादव का साथ देने का आरोप लगाया। सुशील मोदी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी वाजपेयी कैबिनेट में मात्र 7 महीने स्वास्थ्य मंत्री रहे और 10 महीने जहाजरानी मंत्री रहे। इसका कारण भी उनसे पूछा जाना चाहिए। उन्होंने ये भी इशारा किया कि इस बार सिन्हा का टिकट कट सकता है। 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील