लाइव न्यूज़ :

देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, सुनील अरोड़ा रिटायर 

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:49 IST

सुशील चंद्रा के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त होगा।चंद्रा के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है।लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था।

नई दिल्लीः निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को सोमवार को अगला मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक चंद्रा 13 अप्रैल को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा के कार्यकाल का सोमवार को अंतिम दिन है। चंद्रा को लोकसभा चुनाव के पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को पदमुक्त होंगे।

चंद्रा के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को समाप्त होगा।

चंद्रा के पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई विधानसभाओं का गठन किया जाना है। चंद्रा को लोकसभा चनावों से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। वह 14 मई 2022 को अपने इस नए पदभार से मुक्त होंगे। उनके नेतृत्व में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराएगा।

गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में विभिन्न तारीखों पर पूरा हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को पूरा हो रहा है। निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे। 

टॅग्स :चुनाव आयोगभारत सरकारविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम