लाइव न्यूज़ :

पीएम के खिलाफ फेसबुक पर भ्रामक पोस्ट लिखने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बंगाल चुनाव और कोरोना पर लिखा था पोस्ट

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 15, 2021 10:15 IST

सूरत के एक व्यक्ति ने पीएम मोदी के खिलाफ एक भ्रामक पोस्ट लिखी थी, जिसके बाद सूरत की क्राइम सेल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

Open in App
ठळक मुद्देपीएम के खिलाफ भ्रामक जानकारी पोस्ट करने के मामले में व्यक्ति गिरफ्तार युवक ने बंगाल चुनाव और कोरोना महामारी के बारे में फेसबुक पर लिखा था पोस्ट सूरत की क्राइम सेल की टीम ने किया गिरफ्तार

गांधीनगर : सूरत के पुना गाम के 40 वर्षीय व्यक्ति को हाल ही में फेसबुक पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रामक पोस्ट लिखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया । व्यक्ति ने फेसबुक पर बंगाल चुनाव और देश में कोविड महामारी की स्थिति के संदर्भ में पोस्ट लिखा था ।

भ्रामक पोस्ट लिखने को लेकर हुई गिरफ्तारी 

पुलिस के अनुसार सूरत के पुना गाम निवासी संजय डांगर ने यह पोस्ट लिखी थी , जो पेशे से निर्माण व्यवसायी है और मूल रूप से अमरेली के रहने वाले हैं ।

संजय को सूरत की साइबर क्राइम सेल की एक टीम ने गुरूवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया था । डांगर पर आईपीसी की धारा 505 1(बी) के तहत जनता के बीच अलार्म या भय की स्थिति उत्पन्न करने के लिए मामला दर्ज किया गया है ।   

बुधवार को डांगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी । जिसमें कहा गया था कि आरोपी ने 10 अप्रैल को फेसबुक पर डांगर ने  संजयतोरी तलाविया नाम के अपने अकाउंट से  एक पोस्ट की थी । इस पोस्ट में पीएम मोदी और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की फोटो लगाकर भ्रामक बातें लिखी गई थी ।  

सूरत शहर के साइबर क्राइम सेल के सहायक पुलिस आयुक्त वाईए गोहिल ने इंडियन एक्सप्रसे से कहा कि आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था और आज उसे जमानत दे दी गई है ।

डांगर की गिरफ्तारी उसी दिन हुई जब वडोदरा पुलिस ने मुख्यमंत्री रूपाणी का अपमानजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया ।  

टॅग्स :गुजरातक्राइमनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे