लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट को शादी खत्म करने का अधिकार, छह महीने इंतजार जरूरी नहीं, 5 जजों की संविधान पीठ का बड़ा फैसला

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2023 12:58 IST

सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के मुद्दे पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर पति-पत्नी के बीच रार भरने की उम्मीद नहीं है तो वह संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए शादी को खत्म कर सकता है। इसके लिए छह महीने इंतजार की भी बाध्यता नहीं होगी।

Open in App

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के मुद्दे पर एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि अगर जीवनसाथियों के बीच आई दरार भरने की उम्मीद नहीं है तो वह शादी को खत्म कर सकता है। जस्टिस एस के कौल की अध्यक्षता वाली पांच जजों की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत पूरा न्याय करने का अधिकार है।

कोर्ट ने आगे कहा स्थिति के आधार पर आपसी सहमति से तलाक के लिए छह महीने की अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि की बाध्यता भी जरूरी नहीं है।

तलाक पर पांच जजों की पीठ ने क्या कहा?

आसान शब्दों में समझे तो कोर्ट ने कहा कि जब शादी को जारी रखना असंभव हो तब सुप्रीम कोर्ट सीधे तलाक के लिए आदेश दे सकता है। ऐसे में जरूरी 6 महीने के इंतजार का कानूनी प्रावधान लागू नहीं होगा।

पांच जजों की इस पीठ में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस ए एस ओका, जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस जे के माहेश्वरी भी शामिल हैं। पीठ ने कहा, 'हमने व्यवस्था दी है कि इस अदालत के लिए किसी शादीशुदा रिश्ते में आई दरार के भर नहीं पाने के आधार पर उसे खत्म करना संभव है।' कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उसके अधिकारों के प्रयोग से संबंधित कई याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया।

संविधान पीठ को भेजा गया मूल मुद्दा यही था कि क्या आपसी सहमति से तलाक के लिए अनिवार्य 6 महीने की प्रतीक्षा अवधि को खत्म किया जा सकता है। 6 महीने इंतजार की व्यवस्था हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13बी के तहत निर्धारित है। ऐसे में सवाल था कि क्या अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुप्रीम कोर्ट इस मामले में ऐसा कर सकता है।

बता दें कि संविधान का अनुच्छेद 142 शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित किसी भी मामले में ‘संपूर्ण न्याय’ करने के लिए उसके आदेशों के क्रियान्वयन से संबंधित है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष