लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- तलाक के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर ना शेयर करें दंपति

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 28, 2018 19:50 IST

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक दंपति को तलाक की मंजूरी देते हुए यह फैसला सुनाया है।

Open in App

देश के सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ने एक दंपति को तलाक की मंजूरी देते हुए सोशल मीडिया एक -दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करने से मना की है। सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर कहीं भी पोस्ट या शेयर करने पर रोक लगा दी है। 

प्रधान न्यायधीश  दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने तलाक की मंजूरी देते हुए एक इंजीनियर पति को दो महीने के अंदर महिला को  37 लाख रुपये गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई करने वाली पीठ में न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल थे। दोनों पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वे झगड़े को खत्म करना चाहते हैं और उनकी शादी खत्म की जाए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। महिला ने अपने वकील दुष्यंत पाराशर के जरिये उस व्यक्ति से गुजारा भत्ता भी मांगा था।

पीठ ने अपने आदेश में कहा कि न तो पति और न ही पत्नी सोशल मीडिया या ऑनलाइन समेत किसी भी स्थान पर किसी भी तरह से एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करेंगे। ना ही दोनों एक-दूसरे पर भविष्य में कोई दावा करेंगे। ताकी आने वाले भविष्य में दोनों को किसी तरह की कोई परेशानियों का सामना ना करना पड़े। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब