लाइव न्यूज़ :

दहेज रोधी कानून को हल्का करने वाले फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

By भाषा | Updated: April 21, 2018 04:06 IST

प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि इस मामले में आदेश प्राप्त नहीं किया जा सकता क्योंकि शीर्ष अदालत की वेबसाइट 'गुरुवार को हैक हो गई थी।' 

Open in App

नई दिल्ली, 21 अप्रैलः उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह सोमवार को उन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी जिनमें पति और ससुरालीजनों द्वारा शादीशुदा महिला से क्रूरता से जुड़े अपराध के संबंध में दहेज विरोधी कानून की कठोरता कम करने वाले फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया। इस फैसले से पहले प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा , न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि इस मामले में आदेश प्राप्त नहीं किया जा सकता क्योंकि शीर्ष अदालत की वेबसाइट 'गुरुवार को हैक हो गई थी।' 

पीठ ने एनजीओ 'सोशल ऐ क्शन फोरम' की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर उनकी याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ 23 अप्रैल को सुनवाई के लिए रखा जाएगा। 

शीर्ष अदालत के दो न्यायाधीशों की पीठ ने बीते साल जुलाई में भादंसं की धारा 498 ए ( विवाहित महिला के साथ क्रूरता ) के 'दुरूपयोग' पर चिंता जताई थी और उसने कुछ निर्देश जारी किये थे जिसमें आरोपों के सत्यापन के बिना सामान्य रूप से गिरफ्तारी नहीं करने की बात शामिल थी। 

बाद में तीन न्यायाधीशों की पीठ ने फैसले पर असहमति जताई थी और इस फैसले पर पुनर्विचार के लिए उसकी मदद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता वी शेखर को न्याय मित्र नियुक्त किया था।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब