लाइव न्यूज़ :

धनबाद में जज की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, झारखंड मुख्य सचिव और डीजीपी से एक हफ्ते में मांगा जवाब

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 30, 2021 13:30 IST

झारखंड के धनबाद जिला जज उत्तम आनंद की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से 1 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉर्निंग वॉक के दौरान टेेम्पो ने मारी थी जज को टक्करझारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस को चेतायाचर्चित हत्याकांड की जांच कर रहे थे जस्टिस उत्तम आनंद

झारखंड के धनबाद जिला जज उत्तम आनंद की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी से 1 सप्ताह में रिपोर्ट मांगी हैं. सुप्रीम कोर्ट ने न्यायधीशों और अधिवक्ताओं पर हुए इस प्रकार के हमलों पर चिंता जताते हुए कहा कि जरुरत पड़ने पर अन्य राज्य सरकारोें से भी जवाब-तलब किया जाएगा. इस मामले में चीफ जस्टिस एन वी रमना ने कहा, 'हमें देश भर से इस तरह के मामलों पर रिपोर्ट मिल रही है, हम जल्द ही इस दिशा में कदम उठाएंगे'

मॉर्निंग वॉक के दौरान टेेम्पो ने मारी थी जज को टक्कर

जस्टिस आनंद 28 जुलाई को धनबाद शहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी एक टेम्पो उन्हें पीछे से टक्कर मारकर भाग गया था, इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया. अब इस मामले में पुलिस जांच से पता चला है कि जिस टेम्पो से जज को टक्कर मारी गई थी, वह चोरी का था. पुलिस ने ऑटो चालक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का CCTV फुटेज सामने आने पर मामले में नया मोड़ आया.

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने उठाया था मुद्दा

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार को यह मुद्दा चीफ जस्टिस रमना के सामने उठाया था. विकास सिंह ने कहा कि शुरू में यह मामला हिट एंड रन का लग रहा था, लेकिन CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है की जस्टिस उत्तम आनंद की साजिश कर तहत हत्या की गई है। इस पर चीफ जस्टिस रमना ने कहा कि उन्होंने इस सिलसिले में झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से बात की है. हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सरकार को नोटिस जारी कर पूरी घटना पर जवाब तलब किया है

झारखंड हाई कोर्ट ने पुलिस को चेताया

झारखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की बेंच ने भी इस मामले में सुनवाई की, हाई कोर्ट ने कहा वह इस मामले में ही रही जांच की रोजाना निगरानी करेगा. हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश देते हुआ कहा है कि अगर इस मामले में अगर पुलिस की जांच संतोषजनक नहीं पाई गई तो यह केस सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

चर्चित हत्याकांड की जांच कर रहे थे जस्टिस उत्तम आनंद

न्यायाधीश उत्तम आनंद चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे. रंजय सिंह की जनवरी 2017 में हत्या कर दी गई थी. रंजय को धनबाद के बाहुबली नेता और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का करीबी माने जाता था. इस मामले में जस्टिस उत्तम आनंद ने शूटर अभिनव सिंह और एक अन्य आरोपी की जमानत याचिका हाल में ही खारिज कर दी थी, जिसके बाद यह घटना हुई.

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टधनबादझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील