लाइव न्यूज़ :

आपको टीवी पर जाकर माफी मांगनी चाहिए, नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, कहा- आपके बयान से देश का माहौल बिगड़ा

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 1, 2022 12:57 IST

नूपुर शर्मा की केस ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी टिप्पणी ने देश भर में लोगो की भावनाओं को भड़का दिया है. आज जो कुछ देश में हो रहा है, उसके लिए वो जिम्मेदार हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनूपुर शर्मा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिजनूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट सख्तदिल्ली पुलिस से भी कोर्ट का सवाल

नई दिल्ली। बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है। पैगंबर पर टिप्पणी मामले में बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा को अपने कथन के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

नूपुर शर्मा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

नूपुर शर्मा ने अपने खिलाफ दायर सभी केस दिल्ली स्थानांतरण करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी जिसे सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने नुपूर शर्मा को हाई कोर्ट जाने के लिए कहा है। नूपुर की केस ट्रांसफर अर्जी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनकी टिप्पणी ने देश भर में लोगों की भावनाओं को भड़का दिया है।

नूपुर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कहा कि आपके बयान से देश का माहौल खराब हुआ है। शीर्ष अदालत ने कहा कि आपको टीवी पर जाकर माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। शीर्ष अदालत ने नूपुर को फटकार लगाते हुए कहा कि आप खुद को वकील कहतीं हैं, फिर भी ऐसा बयान दिया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने नूपुर शर्मा को कहा कि आपके बयान से देश का माहौल बिगड़ा है। कोर्ट ने कहा कि आपके बयान से देश की बदनामी हुई है।

दिल्ली पुलिस से भी कोर्ट का सवाल

इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की पहले मांगी गई माफी पर भी सवाल खड़े किए। अदालत ने कहा कि इससे पहले जो माफी मांगी वो भी सशर्त थी। कोर्ट ने इस केस में दिल्ली पुलिस पर भी सवाल करते हुए पूछा कि कई FIR दर्ज होने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने उनको छुआ तक नहीं है।

कोर्ट ने कहा कि हमने डिबेट देखी है, डिबेट में भड़काने की कोशिश की गई लेकिन उसके बाद जो कुछ कहा गया, वो और ज्यादा शर्मनाक है। कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा और उनकी हल्की जबान ने पूरे देश में आग लगा दी। कोर्ट के मुताबिक इस वाकये के बाद ही उदयपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।

टॅग्स :नूपुर शर्मासुप्रीम कोर्टदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील