लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, नेताओं का क्रिमिनल रिकॉर्ड मांगा, कागज का टुकड़ा थमाया आपने 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 30, 2018 16:58 IST

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार नही है। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए 5 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 30 अगस्त: सुप्रीम कोर्ट ने नरेन्द्र मोदी सरकार से पिछले साल के आदेश के बाद राजनीतिक व्यक्तियों से संबंधित मुकदमों की सुनवाई के लिये गठित की गयी विशेष अदालतों का ब्यौरा मांगा था। इस मामले पर केंद्र सरकार के हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। 

मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि आप नवंबर के आदेश को देखिए, क्या हमने आपसे किस बात का रिकॉर्ड मांगा था। आपने जो रिपोर्ट सौंपी है, उसमें वह जानकारी नहीं मिली जो 1 नवंबर 2017 से अभी तक हमनें मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को कहा कि जो हमें दिया गया है वो कागज का एक टुकड़े इतना ही है। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि आखिर 10 हाई कोर्ट ने जवाब क्यों दिया? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा 12 मार्च का हलफनामा क्या कहता है? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से तैयार नही है। सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए 5 सितंबर को अगली सुनवाई की तारीख दी है। 

बता दें कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह जानकारी मुहैया कराने का केन्द्र को निर्देश दिया था कि ये विशेष अदालतें सत्र अदालत हैं या फिर मजिस्ट्रेट की अदालत है? पीठ ने इनके अधिकार क्षेत्र का विवरण भी मांगा था। 

पीठ ने सरकार को यह बताने का भी निर्देश दिया था कि ऐसे प्रत्येक विशेष अदालत में कितने मामले लंबित हैं और इनमे से मजिस्ट्रेट और सत्र अदालत में मुकदमे लायक मामले कौन कौन से हैं। पीठ यह भी जानना चाहती है कि क्या सरकार की मंशा अभी तक स्थापित की जा चुकी अदालतों से इतर भी अतिरिक्त विशेष अदालतें गठित करने की है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील