लाइव न्यूज़ :

सीने में तकलीफ हुई और मुझे लगता है कि ईश्वर ने संकेत दिया था कि अभी हिमालय मत आओ, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एमआर शाह बोले, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 20:13 IST

हिमाचल प्रदेश में बीमार पड़ने के बाद 16 जून को न्यायमूर्ति शाह को विमान के जरिये दिल्ली लाया गया था। एक वीडियो संदेश में न्यायमूर्ति शाह ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वह दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति शाह ने कहा कि अब वह बिलकुल ठीक हैं और आराम से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।धर्मशाला के मैक्लोडगंज में था और हम वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरने में कामयाब रहे।मुझे अपनी आगे की हिमालय यात्रा रद्द करनी पड़ी।

नई दिल्लीः  उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमआर शाह ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने उन्हें हिमाचल प्रदेश में छुट्टी के दौरान सीने में तकलीफ हुई थी और उन्हें ऐसा लगता है कि यह ईश्वर का संकेत था कि अभी हिमालय मत आओ।

 

घटनाक्रम के बारे में बताते हुए, न्यायमूर्ति शाह ने कहा कि किसी ने उनकी पत्नी को उस समय फोन किया था जब वह हिमाचल प्रदेश में हवाई अड्डे पर थे और उन्हें सीने में कुछ तकलीफ हुई थी। न्यायमूर्ति शाह एक पीठ की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना भी शामिल थीं।

उन्होंने खुली अदालत में सुनवाई के दौरान एक मामले में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार द्वारा उनके स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘किसी ने मेरा हालचाल जानने के लिए मेरी पत्नी को फोन किया और कहा कि मेरे बारे में कई तरह की अफवाहें चल रही हैं।

उस समय मुझे अफवाहों को दूर करने के लिए एक वीडियो शूट करने और यह कहने का विचार आया कि मैं सुरक्षित तथा ठीक हूं।’’ न्यायमूर्ति शाह ने कहा कि ईश्वर की कृपा और शीर्ष अदालत के अपने भाई-बहन न्यायाधीशों तथा अन्य शुभचिंतकों के आशीर्वाद से वह यहां एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद चार-पांच दिनों में अपने काम पर वापस आ गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्यवश, मैं धर्मशाला के मैक्लोडगंज में था और हम वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरने में कामयाब रहे। मुझे अपनी आगे की हिमालय यात्रा रद्द करनी पड़ी। मैंने उन जगहों पर जाने की योजना बनाई थी जहां इमारतें नहीं हैं। मैं वहां होता तो बात कुछ और होती। मुझे लगता है कि यह ईश्वर का संकेत था कि अभी हिमालय मत आओ।’’

न्यायमूर्ति शाह ने कहा कि अब वह बिलकुल ठीक हैं और आराम से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में बीमार पड़ने के बाद 16 जून को न्यायमूर्ति शाह को विमान के जरिये दिल्ली लाया गया था। एक वीडियो संदेश में न्यायमूर्ति शाह ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वह दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टहिमाचल प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'